Home Viralकढ़ाही में सब कुछ डालकर बना दी सब्जी, ऊपर से डाल दिया लाल केचप, देख यूजर्स ने लिए खूब मजे, वायरल वीडियो..

कढ़ाही में सब कुछ डालकर बना दी सब्जी, ऊपर से डाल दिया लाल केचप, देख यूजर्स ने लिए खूब मजे, वायरल वीडियो..

by BollywoodNewsAndMovie


Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन खाने से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो अपने स्वादिष्ट व्यंजनों की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो कुछ अपने अनोखे एक्सपेरिमेंट के कारण चर्चा में आ जाते हैं. इन दिनों एक अंकल का खाना बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी मजेदार कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

चूल्हे पर बैठकर खाना बनाते दिखे अंकल

वायरल वीडियो में अंकल चूल्हे पर बैठकर खाना बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने खाना तैयार करने के लिए एक बड़ी सी कढ़ाही रखी है, जिसमें वह अलग-अलग चीजों को मिलाते दिखाई देते हैं. वीडियो में उनका खाना बनाने का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

अंकल कढ़ाही में कई चीजें डालकर उन्हें एक साथ पकाते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, वह इस अनोखे फूड एक्सपेरिमेंट में लाल केचप सॉस भी डाल देते हैं. कढ़ाही में चीजों का यह कॉम्बिनेशन देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं.

वीडियो देखकर यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने अंकल के इस अनोखे खाने को लेकर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, अरे अंकल, Kurkure, Lays और Oreo biscuit डालना भूल गए.

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, This is not a Food, it’s a Uncle food experiment. एक कमेंट में खाने में इस्तेमाल किए गए तेल को लेकर मजाक करते हुए लिखा गया, तेल की हालत देख मेरी हालत खराब हो गई.

कुछ यूजर्स ने वीडियो में नजर आ रहे रोटला का भी जिक्र किया. एक शख्स ने कमेंट किया, Only rotla is original… Sabji is totally fake. इन कमेंट्स से साफ है कि लोगों को अंकल का यह फूड एक्सपेरिमेंट काफी मजेदार लग रहा .

वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो @dipaliart-creation29 नाम के YouTube अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जाने लगा है. अब लोग अंकल के इस अनोखे खाना बनाने के अंदाज पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह खबर भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment