Home ViralLakhisarai News: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, Lakhisarai Hindi News

Lakhisarai News: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, Lakhisarai Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Lakhisarai News: लखीसराय में एक युवक को कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया है। पिपरिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। युवक दिलखुश कुमार की पहचान हुई और उसे अवैध हथियार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है।

Lakhisarai News: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पिपरिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वायरल फोटो-वीडियो प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उसका अवलोकन किया गया। वीडियो में एक युवक उजली शर्ट पहने पलंग पर लेटा दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में कट्टा है। वहीं दूसरे वीडियो में वही युवक नदी के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहन रखी है तथा उसके हाथ में चार गोली के खोखे दिखाई दे रहे हैं।

युवक की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों वीडियो के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उनमें दिखाई दे रहा युवक एक ही है। दोनों वीडियो में ‘दिलखुश यादव ’ नाम भी दिखाई दे रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान दिलखुश कुमार, पिता मनोज यादव उर्फ राम मनोज यादव, ग्राम डीह पिपरिया, थाना पिपरिया, जिला लखीसराय के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक पर अवैध हथियार एवं गोली का प्रदर्शन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो में दिख रहे हथियार और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस मामले में युवक पर क्या आरोप लगाया गया है?−

युवक पर अवैध हथियार एवं गोली का प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है।

✦पुलिस ने युवक की पहचान कैसे की?+



Source link

You may also like

Leave a Comment