Home Bigg Boss 20काजी ने बताया 6 साल पहले हुई थी शादी, लेकिन इन सवालों पर साध ली चुप्पी, Tv Hindi News

काजी ने बताया 6 साल पहले हुई थी शादी, लेकिन इन सवालों पर साध ली चुप्पी, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: काजी अपनी निजी जिंदगी को अपने काम से दूर ही रखते हैं और अभी तक लोगों को यह पता नहीं था कि वह शादीशुदा हैं।

बिग बॉस 20 में एंट्री करने के साथ ही काजी तौकीर ने सबका ध्यान खींचा। जो लोग उन्हें पहले से जानते थे, उनके लिए काजी की शो में एंट्री बड़ी बात थी। लेकिन जो उन्हें नहीं जानते थे, उनका ध्यान काजी ने बहुत कम वक्त के भीतर ऊट-पटांग हरकतें करके खींच लिया। कभी अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाना, तो कभी अपनी आवाज का जादू चलाना, काजी घर के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी चर्चा का विषय बन गए। आमतौर पर हंसी-मजाक और हल्का माहौल पसंद करने वाले काजी ने हाल ही में बिग बॉस हाउस के भीतर अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। काजी तौकीर ने बताया कि वह पिछले 6 साल से शादीशुदा हैं।

घरवालों से बातचीत में किया खुलासा

काजी तौकीर ने उदिति सिंह और बाकी खिलाड़ियों के साथ बातचीत में यह खुलासा किया। काजी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी एक डेंटिस्ट हैं। हालांकि बिग बॉस हाउस में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ज्यादा एहतियात बरतते हुए काजी ने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया। यह जानकारी घरवालों और पब्लिक के लिए भी इसलिए नई थी, क्योंकि उन्होंने अभी तक अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर ही रखा है। अभी तक उनकी पत्नी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी।

काजी ने इस सवाल पर साध ली चुप्पी

बिग बॉस हाउस में काजी के अपनी मैरिड लाइफ में बात करने से पहले पब्लिक को भी उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानकारी नहीं थी। काजी ने कन्फर्म किया कि उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। हालांकि जब उनकी पत्नी के बारे में बात आई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने न तो अपनी पत्नी का नाम बताया और न ही इस बारे में कोई जानकारी दी कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। काजी इस बात पर भी कुछ नहीं बोले कि दोनों का रिश्ता कैसा है या फिर लाइमलाइट से दूर उनकी जिंदगी कैसी है।

बहुत समझदारी से खेल रहे हैं काजी?

काजी का अपनी निजी जिंदगी के बारे में इतना समझदारी से पेश आना यह दिखाता है कि भले ही वह बिग बॉस हाउस में मस्तमौला और बेफिक्रा अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अंदर से बहुत समझदारी से खेल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस हाउस में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काजी का थोड़ी सी झलक देना अब ऑडियंस को उनके बारे में जानने के लिए और भी एक्साइटेड कर गया है। काजी बिग बॉस हाउस में आगे और किस तरह कदम बढ़ाएंगे और ऑडियंस को उनके बारे में कौन सी नई चीजें जानने को मिलेंगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर काफी लंबा टिकने वाले हैं। कम से कम अभी तक तो यही लग रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment