Gauahar Khan On Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20′ के वीकेंड का वार में काजी तौकीर की तबीयत वाले ड्रामे के एक्सपोज होने के बाद घर में काफी हंगामा देखने को मिला. घरवालों ने काजी पर खूब गुस्सा निकाला और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया गया. लेकिन इस पूरे विवाद के बीच अब मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान खुलकर काजी तौकीर के सपोर्ट में आ गई हैं.
गौहर खान ने काजी तौकीर का किया सपोर्ट फोटो साभार-instagramgauaharkhan
गौहर ने एक के बाद एक वीडियो शेयर करके काजी की जमकर तारीफ की है और उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
काजी के सपोर्ट में उतरीं गौहर
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि जब कोई इंसान बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा होता है, तो उससे जलने वाले और इनसिक्योर लोग बस एक मौके की तलाश में रहते हैं. अगर उस इंसान से कोई छोटी सी भी गलती हो जाए, तो ये लोग झुंड बनाकर उस पर चढ़ जाते हैं. गौहर के मुताबिक सलमान खान वाले मैटर पर लोगों ने बेवजह का रायता फैलाया और काजी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए.
रीति तिवारी पर कसा तंज
गौहर खान ने काजी के कूल एटीट्यूड की तारीफ करते हुए कहा कि तुमने जिस ग्रेस से इस सिचुएशन को संभाला, वह काबिले तारीफ है. किसी ने तुम्हारे ऊपर थूका, किसी ने अपशब्द कहे, कौन है बे तू तक कहा. यह सब साफ तौर पर उन लोगों की जलन और फ्रस्ट्रेशन को दिखाता है. लेकिन काजी ने अपनी भाषा और दिमाग का बैलेंस नहीं खोया. दरअसल वीकेंड का वार के दौरान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने काजी से बेहद रूडली बात की थी और कहा था कि कौन है बे तू. गौहर ने इसी लाइन को पकड़कर सीधा तंज कसा है. फैंस का मानना है कि गौहर ने बिना नाम लिए रीति तिवारी की जलन और एटीट्यूड की पोल खोल दी है.
माही विज के स्टैंड की तारीफ
गौहर खान ने इस विवाद में एक्ट्रेस माही विज की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरी भीड़ में सिर्फ माही विज अकेली इंसान थीं, जिन्होंने समझा कि यह सब ट्रोलर्स का काम है. हालांकि गौहर ने कहा कि वह माही के गाली देने की आदत से एग्री नहीं करती हैं, लेकिन उनके पास समझदारी है और उन्होंने सही टाइम पर सही स्टैंड लिया.
गौहर यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर करके कहा कि लोगों के सिर पर काजी का बुखार चढ़ा हुआ है. दिस काजी फीवर इज क्रेजी. मुझे लोगों का काजी के लिए ऐसा क्रेज देखकर काफी मजा आ रहा है. बहुत से क्रिएटर्स शो के बाकी कंटेस्टेंट्स पर वीडियो बना रहे हैं, लेकिन मेरा दिल तो सिर्फ काजी के लिए धड़कता है.
