नागपुर में चाय की एक छोटी सी टपनी लगाने वाले डॉली को कौन नहीं जानता. आज डॉली खुद एक ब्रांड बन चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी फेमस भी हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डॉली ने अपनी नई कार की डिलीवरी दिखाई है. इतना नाम कमाने के बाद भी डॉली जिस तरह से कार लेने शोरूम पहुंचते हैं उसे देखकर हर कोई उनकी सादगी और स्टाइल की तारीफ कर रहा है. वीडियो देखकर अब डॉली के फैंस भी कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
डॉली चाय वाला ने खरीदी नई कार
दअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डॉली चायवाला शहर की सड़क पर ऑटो रिक्शा से ट्रैवल करते दिखाई दे रहे हैं. यह नजारा देखकर पहले तो हर कोई हैरान रह जाता है कि आखिर डॉली को रिक्शा की सवारी करने की क्या जरूरत आन पड़ी. लेकिन अगले ही पल यह ऑटो रिक्शा एक चमचमाते कार शोरूम के बाहर आकर रुकता है जिसके बाद सभी को तस्वीर साफ हो जाती है कि डॉली आखिर ऑटो की सवारी क्यों कर रहे थे. जी हां, डॉली चायवाला अपनी नई नवेली कार की डिलीवर लेने पहुंचे थे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऑटो रिक्शा से पहुंचे शोरूम
वीडियो में दिख रहा है कि डॉली चाय वाला ऑटो रिक्शा से शोरूम पहुंचते हैं और जरूरी कागजों पर साइन करने के बाद वो अपनी कार की डिलीवरी लेते हैं. इस दौरान उनकी कार लाल कपड़े से ढकी हुई है जिस पर से पर्दा हटते ही एक चमचमाती कार सभी के सामने आती है और डॉली उसे प्यार से निहारने लगते हैं. वीडियो को लेकर अब लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, यह सादगी है या डॉली का स्टाइल
वीडियो को dolly_ki_tapri_nagpur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है डॉली भाई, जीते रहो. एक और यूजर ने लिखा…डॉली भाई ने नई कार ले ली उन्हें मुबारकबाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…डॉली भाई कार लेने ऑटो रिक्शा से आए हैं, इसे सादगी कहें या उनका स्टाइल.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
