संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। रावतपुर में एक युवक की दूसरे युवक के सिर पर लघुशंका करने की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक की अमानवीय हरकत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को तेजी से प्रचलित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
ये वीडियो करीब 20 दिन पुराना और रावतपुर के मसवानपुर व सराय के बीच का बताया जा रहा है। दो मिनट 10 सेकेंड के इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक युवक शराब के नशे में जमीन पर बैठा है। तभी एक अन्य युवक आता है जो नशे में धुत युवक के सिर पर लघुशंका करता है। इसके बाद वह पानी की बोतल से उस पर पानी डालता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के समय एक और युवक भी पास में खड़ा है।
थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जा रही है।दोनो युवकों की पहचान के बाद इस हरकत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
