करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ लगातार चर्चा में बनी है. फिल्म में इस बार करीना को पृथ्वीराज सुकुमारन संग देखा गया. वहीं ‘दायरा’ के साथ ही ‘वाइब’ भी रिलीज हुई. इस फिल्म में कुणाल खेमू लीड रोल में हैं. आइए नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन पर.
‘दायरा’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| डे | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| तीसरा दिन | 1 लाख (9 बजे तक) | 8 परसेंट |
| टोटल | 2.61 करोड़ |
- ‘दायरा’ ने पहले दिन 1 करोड़ कमाए थे.
- फिल्म को 2283 शोज मिले थे और 12 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी.
- दूसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- फिल्म को 2062 शोज मिले और 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.
- फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में लीड रोल में हैं. दोनों पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है.
ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’: दूसरे दिन कुणाल खेमू ने करीना कपूर को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
‘वाइब’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| डे | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| तीसरा दिन | 2 लाख (9 बजे तक) | 8 परसेंट |
| टोटल | 4.37 करोड़ |
बता दें कि सभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. दोनों फिल्मों के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. रात 10.30 बजे तक फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े फाइनली आ जाएंगे.
वाइब एक एक्शन-कॉमेडी स्पाई फिल्म है. मजे की बात ये है कि कुणाल खेमू ने ना सिर्फ इसमें एक्टिंग की है बल्कि इसकी राइटिंग और प्रोड्यूसर भी वही हैं. इससे पहले कुणाल मडगांव एक्सप्रेस भी डायरेक्ट कर चुके हैं. वाइब उनके डायरेक्शन में दूसरी फिल्म है.
वाइब की बात करें तो इस फिल्म कुणाल के अलावा यशपाल शर्मा, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और शर्मिला टैगोर स्पेशल रोल में हैं.
कुणाल और कॉमेडी
कुणाल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इस फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन एक्टर के तौर पर उनकी पहचान कॉमेडी फिल्मों से ही बनी. उन्होंने बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर कलयुग फिल्म से किया अच्छा काम किया था, एक्शन में थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार कॉमेडी फिल्में कीं. ढोल, गोलमाल 3, गोलमाल अगेन, गो गोवा गॉन, ढूंढते रह जाओगे, लूटकेस जैसी फिल्मों ने भी उन्होंने शानदार कॉमिक टाइमिंग दिखाई और दर्शकों का प्यार बटोरा. कुणाल की कॉमेडी की सबसे अच्छी बात है कि उन्हें सिचुएशनल ह्यूमर के लिए जाना जाता है. फिल्म में टॉपिक और सीन कोई भी हो उनका सिचुएशनल ह्यूमर शानदार होता है. वो बाकी कलाकारों के साथ अच्छी तरह से मैच करता है और सीन को बेहतर बना देता है.
मालूम हो कि करीना और कुणाल रिश्तेदार हैं. दोनों की शादी पटौद खानदान में हुई है. करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की है. वहीं कुणाल की शादी सोहा अली खान से हुई है. सोहा और कुणाल एक बेटी के पेरेंट्स हैं. वहीं करीना और सैफ दो बेटों जेह और तेमूर अली खान के पेरेंट्स हैं.
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी