क्या सचमुच दफ्तर की हवा बना रही है आपकी त्वचा को बूढ़ा और बेजान? हैरान कर देगा वायरल ऑफिस एयर थ्योरी का सच


लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑफिस एयर थ्योरी काफी वायरल हो रही है। आपने भी इस बारे में वीडियो देखी होंगी, जिसमें लोग दावा कर रहे हैं कि ऑफिस में चलने वाले एसी और बंद कमरे का माहौल उनकी स्किन और बालों की नमी छीन लेता है।

इसके कारण चेहरा ड्राई, बेजान और ज्यादा थका हुआ दिखाई देने लगता है, क्या इंटरनेट के इस दावे में कोई सच्चाई है? क्या सच में ऑफिस की हवा त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाती है? दरअसल, ये थ्योरी पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसके पीछे ऑफिस की हवा के अलावा और भी कई बातें जिम्मेदार हैं। आइए जानें इनके बारे में।  

क्या है ऑफिस-एयर थ्योरी?

ऑफिस एयर थ्योरी कोई मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन इसके पीछे साइंस से जुड़े कुछ कारण जरूर छिपे हैं। एसी या हीटर के कारण कमरे की नमी काफी कम हो जाती है। जब हवा ड्राई होती है, तो त्वचा की बाहरी परत डिहाइड्रेटेड होने लगती है। 

पानी की इस कमी के कारण त्वचा खिंची-खिंची, खुरदुरी और सेंसिटिव महसूस होने लगती है। इसी के कारण चेहरे पर फाइन लाइन्स अस्थायी रूप से ही सही, लेकिन ज्यादा साफ नजर आने लगती हैं। इसलिए लोगों को लगता है कि ऑफिस की हवा उन्हें ज्यादा थका हुआ या बूढ़ा दिखा रही है। 

लाइफस्टाइल भी है जिम्मेदार

ऑफिस की हवा के साथ-साथ हमारी लाइफस्टाइल भी त्वचा को प्रभावित करती है। एक ही जगह लंबे समय तक बैठे रहने, खाने-पीने का सही समय न होने और लगातार स्ट्रेस में रहने से भी त्वचा पर असर होता है। इसके अलावा, लंबे समय तक बिना पलकें झपकाए स्क्रीन पर देखते रहने से आंखें थकी हुई दिखती हैं, जिससे डार्क सर्कल्स और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। 

एक वजह शरीर में पानी की कमी भी है। दिनभर एसी में रहने के कारण प्यास कम लगती है और हम जरूरत से कम पानी पीते हैं। इसके कारण त्वचा और ज्यादा डिहाइड्रेटेड होती है और रूखी व बेजान नजर आती है।   

बचाव के क्या तरीके हैं?

स्किन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है। अपने स्किन केयर में ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिनमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, ह्यालूरोनिक एसिड या स्क्वालेन जैसे तत्व हों। इसके अलावा, ऑफिस के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। 

सूखे होंठों के लिए शिया बटर, बीवैक्स या लिप बाम का इस्तेमाल करें। आंखों के आस-पास और होंठों के कोनों की ड्राइनेस के लिए पेट्रोलियम जेली काफी मददगार है। 

साथ ही, दिन में 8-10 घंटे के दौरान कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, चाय या कॉफी की मात्रा सीमित करें। एक्स्ट्रा केयर के लिए ऑफिस के बाद शावर लें, हयाल्यूरोनिक एसिड व विटामिन-बी5 वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और फेस मास्क लगाएं, ताकि स्किन को फ्रेश महसूस हो। 



Source link

Related posts

फोन में खोई थी महिला, अचानक सामने खड़े थे टॉम क्रूज, पूछा- ‘सब ठीक है?’ – tom cruise checks woman at work after seeing her upset viral video tstf

कढ़ाही में सब कुछ डालकर बना दी सब्जी, ऊपर से डाल दिया लाल केचप, देख यूजर्स ने लिए खूब मजे, वायरल वीडियो..

आगरा में कुत्ते से वीभत्स क्रूरता! वीडियो वायरल होने पर हरकत में पुलिस, आरोपी परिवार फरार