Box Office: मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली ‘द वन’, ये रहा इन 4 फिल्मों का कलेक्शन, Bollywood Hindi News


मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ‘हनुमान अंश’, ‘द वन’, ‘वाइब’ और ‘द पैराडाइस’ ने वीकडे में सिर्फ इतना ही कलेक्शन किया है। जानिए ये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

किसी भी फिल्ममेकर के लिय्व वीकेंड का कलेक्शन खास होता है। छुट्टी वाले दिन अक्सर थिएटर में जमकर भीड़ लगती है। कमाई भी डबल होती है। लेकिन कुछ ऐसी भी भी फिल्में हैं जो वीकडेज में भी परफॉर्म कर रही हैं। करीब दो महीनों से थिएटर में टिकी रहने वाली ‘हनुमान अंश’ अपने 54वें दिन भी कमाई कर रही है। इसलिए ये फिल्म अभी तक थिएटर से नहीं हटाई गई। वहीं अब एक और भक्ति फिल्म ‘द वन’ खबरों में बनी हुई है। फिल्म ने मंगलवार को सधी हुई कमाई की। इस लिस्ट में हम आपको द पैराडाइस और वाइब का भी कलेक्शन बताएंगे।

हनुमान अंश 54 वें दिन भी चल रही है
रिलीज डेट-7 अगस्त, 2026

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का माना जाता है। और शायद उनका ही चमत्कार है कि उनके भक्त नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पहले ही हफ्ते के बाद कई थिएटर से हटा दिया गया था। यश की टॉक्सिक जैसी फिल्मों की वजह से स्क्रीन नहीं मिल रहे थे। अब वही फिल्म लगभग 2 महीने से थिएटर पर टिकी है और अपनी कमाई से बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ चुकी है। इस फिल्म ने मंगलवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल कमाई 312.38 करोड़ पार पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर फिर से रफ्तार पकड़ेगी।

फिल्म ‘द वन’ बढ़ रही है आगे

रिलीज डेट-25 सितंबर, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन फाॅर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ऑडियंस को पसंद आ रही है। इस फिल्म में जिस तरह छठ पूजा, उससे जुड़े गीतों को दिखाया गया है उसने ऑडियंस पर छाप छोड़ी है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले में बेशक बहुत कमियां हैं। लेकिन फिल्म में आस्था और भक्ति की कमी नहीं दिखाई गई। इसलिए फिल्म ने 8 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वीकेंड पर करीब 26 करोड़ कमाए थे। सोमवार को 5.25 करोड़ और मंगलवार को ये आंकड़ा 6 करोड़ तक पहुंच गया है।फिल्म का कुल कलेक्शन 44.85 करोड़ के पार पहुंच गया है।

कुनाल खेमू की ‘वाइब’ हुई फेल

रिलीज डेट-18 सितंबर, 2026

कुनाल खेमू एक शानदार एक्टर के साथ जबरदस्त डायरेक्टर हैं। उनकी पिछली डायरेक्ट की हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अब उनकी ही डायरेक्ट की हुई फिल्म वाइब थिएटर में चल रही है। फिल्म में प्रीति जिंटा भी लीड रोल में हैं। पहले हाफ पर ऑडियंस ने खूब तालियां मारी। लेकिन सेकंड हाफ में फिल्म उतनी पसंद नहीं आई। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। 1.70 करोड़ के साथ ओपनिंग मिली और 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 33 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म शुरुआत से ही ऑडियंस की लिस्ट से उतर गई थी शायद इसलिए इन 12 दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ एक बार सबसे ज्यादा 3 करोड़ का आंकड़ा छुआ। इसके बाद कलेक्शन सिर्फ लाखों में हुआ। फिल्म का कुल कलेक्शन 14.13 करोड़ तक पहुंच गया है।

द पैराडाइस

रिलीज डेट-24 सितंबर, 2026

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइस से ऑडियंस को उम्मीदें थीं। एक्टर को एकदम अलग लुक और किरदार में देखा गया। लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस रिव्यूज के मुताबिक ये फिल्म उतना कमाल कर नहीं पाई। मेकर्स ने बुक माय शो जैसे टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से रेटिंग और रिव्यूज भी हटवा दिए। लेकिन उसका फायदा भी फिल्म को नहीं हुआ। पैड प्रमोशन वाले दिन यानी जीरो डे को फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन 34.65 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग। लेकिन इसके बाद ये फिल्म कमाई जारी नहीं रख पाई। ऑडियंस ने इसे सिर्फ एक्शन फिल्म बताया। फीडबैक और रिव्यूज के बाद फिल्म को वैसी ऑडियंस नहीं मिल पाई है। मंगलवार को इस फिल्म में 4.40 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 101.50 करोड़ हो गया है।



Source link

Related posts

The Vvaan vs The Paradise: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, मंगलवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ को छोड़ा पीछे

54वें दिन Hanuman Ansh ने कमाई से रचा इतिहास, ‘महाबली’ बन मंगलवार को शाहरुख-आमिर की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Box Office: मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली ‘द वन’, ये रहा इन 4 फिल्मों का कलेक्शन, Bollywood Hindi News