आज के समय में क्राइम और सस्पेंस से भरी फिल्मों को देखना दर्शकों को खूब पसंद आता है. खासकर जब कहानी किसी खतरनाक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती हो, तो हर सीन के साथ रोमांच बढ़ता जाता है.
हॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें सीरियल किलर्स की खौफनाक कहानियां दिखाई गई हैं. अगर आपको भी मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर पसंद हैं, तो ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
Seven
Seven साल 1955 में रिलीज हुई थी. ये एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. ब्रैड पिट और मॉर्गन फ्रीमैन स्टारर ये फिल्म दो जासूसों की कहानी है, जो ऐसे सीरियल किलर की तलाश में जुटे हैं, जो धार्मिक पापों के आधार पर लोगों की हत्या करता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर देखी जा सकती है.

‘जोडियाक’
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोडियाक’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म अमेरिका के कुख्यात जोडियाक किलर की कहानी पर बेस्ड है, जो सैन फ्रांसिस्को में कई हत्याएं करता है और पुलिस को रहस्यमयी मैसेज भेजता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’
‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ साल 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में FBI की एक ट्रेनी एजेंट क्लेरिस स्टार्लिंग को एक खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है. इस काम में वो जेल में बंद शातिर अपराधी और पूर्व मनोचिकित्सक डॉ. हैनिबल लेक्टर की मदद लेती है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

‘द बोन कलेक्टर’
‘द बोन कलेक्टर’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. डेंजल वॉशिंगटन और एंजेलिना जोली की इस फिल्म में एक पैरालाइज्ड फॉरेंसिक एक्सपर्ट और एक पुलिस ऑफिसर मिलकर एक सीरियल किलर की तलाश करते हैं. किलर हर वारदात के पीछे ऐसे सुराग छोड़ता है, जिन्हें समझना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. ये नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

‘द लिटिल थिंग्स’
‘द लिटिल थिंग्स’ 2021 में बनी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. डेनजेल वॉशिंगटन, रामी मालेक और जेरेड लेटो की इस फिल्म में लॉस एंजिल्स में हो रही हत्याओं की जांच दिखाई गई है. दो पुलिस अधिकारी एक सीरियल किलर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं. ये नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

