Bigg Boss 20: आम्रपाली-रीति हुई नॉमिनेट, सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह बोलीं- प्लीज वोट करो


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हो गईं. इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दोनों के सपोर्ट में आगे आई हैं. उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को बचाने के लिए फैंस से वोट देने की अपील की.

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में एक खास पोस्ट की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पुरानी दोस्त और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे अच्छा गेम खेल रही हैं और उन्हें बचाने के लिए सभी वोट दें.

आम्रपाली के सपोर्ट में बोलीं अक्षरा सिंह
अक्षरा ने आम्रपाली के लिए लिखा, ‘वो नॉमिनेशन में है और अब हमारी बारी है, उनके लिए प्यार जताने की. आम्रपाली अपना गेम अच्छा खेल रही हैं, अकेले डटी हुई हैं और अपनी अलग पहचान बना रही हैं. तो चलो गाइस, उन्हें वोट करके सपोर्ट जरूर करें.’

एक्ट्रेस ने आम्रपाली पर गर्व जताते हुए लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी भी सितारे को बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते देखना हमेशा ही खास लगता है. चलो दिखा दें भोजपुरी ऑडियंस की ताकत और प्यार. हर एक वोट कीमती है, चलो उसे उनके लिए गिनवाते हैं.’

रीति तिवारी को किया डिफेंड
इसके साथ ही, अक्षरा सिंह मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में भी उतरी हैं. उन्होंने जनता से रीति को भी सपोर्ट करने कि अपील की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रीति तिवारी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘गलतियां सभी इंसान से होती हैं, वो गिरता है, सीखता है और फिर उठता है. बिग बॉस का सफर भी यही है, कभी बैलेंस बिगड़ना, फिर खुद को संभालना और हर अनुभव के साथ आगे बढ़ना.’

अक्षरा सिंह ने लिखा, ‘रीति तिवारी को गेम के कुछ पलों से उसकी पूरी जर्नी को जज मत किया जाए. प्लीज उसे सपोर्ट करो, नॉमिनेशन से बचाओ और रीति तिवारी के लिए वोट करो. उस लड़की को सीखने, बढ़ने और चमकने दो.’

‘बिग बॉस 20’ के घर में हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को एक साथ बुलाया गया था, जिसमें आपसी सहमति से ये तय करना था कि जोड़ी में से कौन सेफ होगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा.

रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे के बीच इस बात को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई कि कौन खुद को नॉमिनेट करेगा. बिग बॉस के नियम के अनुसार, आपसी सहमति न बनने के कारण रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे दोनों ही इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं.



Source link

Related posts

‘बच्चों की तरह गिर गईं’, बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट

Bigg Boss 20: लव गिल और यंग डीएसए के झगड़े में Aamrapali Dubey ने संभाली स्थिति

ईशा रिखी का इमोशनल नोट, ‘BB20’ से एविक्‍शन के बाद मांगी माफी, उधर Ex बादशाह ने कसा तंज! लोगों ने लगा दी क्‍लास – isha rikhi emotional note after bigg boss 20 eviction says last few weeks were not easy while badshah took a dig at his ex-wife