बिहार के गयाजी में एक युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक और युवती के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
लड़की के साथ घूम रहे युवक की पिटाई-
गयाजी के शेरघाटी अनुमंडल के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ घूम रहे युवक को कुछ स्थानीय युवकों ने घेरकर जमकर मारपीट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती के साथ घूम रहे युवक के साथ मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक एक लड़की के साथ घूम रहे एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं. उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं. इस दौरान लड़का-लड़की भआगने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन युवक उनको पकड़ लेते हैं. कुछ युवक लड़के को पीट रहे हैं. जबकि लड़की पीछे से चिल्लाती है कि उसे छोड़ दो.
वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस-
शेरघाटी अनुमंडल के शेरघाटी थाना क्षेत्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है. पुलिस ने शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी है.
पुलिस का क्या कहना है?
इस संबंध में गयाजी के एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार को वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र का है. और एक लड़का और लड़की शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. जिसमें स्थानीय कुछ लडके हैं. वह लड़की के साथ में जो लड़का है, उसे भगाने के लिए मारपीट करते हुए वीडियो में दिख रहे है. इस वीडियो का सत्यापन हम लोगों ने कराया है और लड़की के साथ घूम रहे लड़के की पहचान हुई है. मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह शेरघाटी थाना क्षेत्र का है और वीडियो में मारपीट करने वाले लड़कों का पहचान किया गया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास है.
ये भी पढ़ें:
