गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया


गोवा का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में समंदर की लहरें, पार्टियां और मस्ती ही आती है. लेकिन बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला के लिए गोवा का ट्रिप कुछ ऐसा रहा जिसने न सिर्फ उनका दिल झकझोर दिया बल्कि पूरे सोशल मीडिया को भावुक कर दिया. छुट्टियां बिताने गोवा पहुंची इस महिला की मुलाकात सड़क किनारे बेबस खड़े एक अनजान शख्स से हुई. इसके बाद जो हुआ, उसकी कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग महिला के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

सड़क पर आ गए बिजनेसमैन की आंखें कर देंगी नम

सामाजिक कल्याण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं बेंगलुरु की निश्चिता नरेन जब गोवा में थीं, तब उनकी नजर धनेश्वर नाम के एक शख्स पर पड़ी. धनेश्वर मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना लेकर गोवा आए थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, व्यापार में इतना भारी नुकसान हुआ कि उनकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई. हालत यह हो गई कि वे पाई-पाई को मोहताज हो गए और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ीं. अपनी यह दर्दभरी कहानी सुनाते हुए धनेश्वर रो पड़े.

निश्चिता ने बढ़ाया मदद का हाथ और पिलाया भरपेट खाना

निश्चिता ने सिर्फ धनेश्वर की बातें ही नहीं सुनीं, बल्कि बिना देर किए तुरंत उनकी मदद की. जब उन्हें अहसास हुआ कि धनेश्वर काफी समय से भूखे हैं, तो उन्होंने तुरंत उनके लिए भरपेट खाने का इंतजाम कराया. वीडियो में निश्चिता उन्हें प्यार से खाना खाने के लिए दिलासा देती दिख रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने धनेश्वर को अपना पर्सनल फोन नंबर भी दिया और भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें नौकरी ढूंढने में कोई भी दिक्कत आए तो वे बेझिझक उन्हें संपर्क कर सकते हैं.

“हर ट्रिप सिर्फ बीच के लिए नहीं होती”

इस पूरे पल का एक वीडियो शेयर करते हुए निश्चिता ने लिखा, “हर ट्रिप सिर्फ समंदर और बीच के मजे लेने के लिए नहीं होती. कभी-कभी यह उन लोगों से मिलने के बारे में भी होती है जिन्हें भगवान आपकी जिंदगी में भेजता है.” निश्चिता की इस सोच ने लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने धनेश्वर का कांटेक्ट नंबर भी सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में शेयर किया है, ताकि कोई और सक्षम व्यक्ति उन्हें नौकरी दे सके या किसी भी तरह से उनकी मदद कर सके.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- दिल जीत लिया

निश्चिता नरेन का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से फैल गया. लोग एक अनजान और बेबस शख्स की मदद करने और उन्हें नया जीवन देने की इस कोशिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग निश्चिता को धन्यवाद दे रहे हैं और लिख रहे हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है. इस भावुक घटना ने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छुट्टियों की मस्ती से परे, छोटी सी दया और मदद किसी की उजड़ती हुई दुनिया को फिर से बसा सकती है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Related posts

HM suspended in case of viral video of dance in smart class

Kanpur Facebook Post Controversy | CCTV Footage Viral, FIR Filed

Temple Controversy Viral Video: कलावा बांधने के बाद दान को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #TempleControversy #Dispute #donation #DynamiteNews