Kanpur Facebook Post Controversy | CCTV Footage Viral, FIR Filed


नूरुल अली | कानपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में फेसबुक पोस्ट हटाने को लेकर बाबूपुरवा में सियासी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस यूथ अध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी समेत अन्य पर घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रविवार की रात एफआईआर दर्ज कराई।

सोमवार शाम 6:50 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है।

पूरा मामला विस्तार से जानिए…

सुजातगंज निवासी सपा कार्यकर्ता मेराज सिद्दीकी के मुताबिक, वह बीती 25 सितंबर को बाबूपुरवा के बेगमपुरवा स्थित कारखाने का सामान लेने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अब्दुल माबूद सिद्दीकी ने उन्हें रोक लिया। फेसबुक पर मेराज की ओर से की गई एक पोस्ट को लेकर आरोपी ने आपत्ति जताई और पोस्ट हटाने का दबाव बनाया। मेराज का आरोप है कि पोस्ट नहीं हटाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

मेराज के मुताबिक, विरोध करने पर मौके पर विवाद बढ़ गया और उनके साथ दोबारा मारपीट व हमला करने का प्रयास किया गया। मामला बिगड़ता देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मेराज ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में खुद को व्यापारी बताते हुए कहा कि वह शांतिपूर्वक कारोबार करते हैं। उन्होंने घटना के बाद खुद को भयभीत बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर फर्जी पोस्ट डाली जा रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों पक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है। पुलिस अब वायरल फुटेज और उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को जांच का हिस्सा बनाएगी।

बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

HM suspended in case of viral video of dance in smart class

गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया

Temple Controversy Viral Video: कलावा बांधने के बाद दान को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #TempleControversy #Dispute #donation #DynamiteNews