HM suspended in case of viral video of dance in smart class


.

वजीरगंज के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुआवां के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मगध प्रमंडल ने निलंबित कर दिया है।

स्कूल के स्मार्ट क्लास में छात्रों के अशोभनीय गानों पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में प्रधानाध्यापक पर छात्रों और शिक्षकों पर प्रशासनिक नियंत्रण की कमी का आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर को परीक्षा के मध्यांतर में तीन छात्रों ने स्मार्ट क्लास में डांस किया था। मामले की जांच बीईओ व डीपीओ की टीम ने की थी।

जांच में स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक रविरंजन कुमार और संध्या साव बताए गए हैं। रिपोर्ट में विद्यालय में शिक्षकों के बीच आपसी खींचतान का उल्लेख किया गया है। छात्रों पर नियंत्रण की कमी का भी जिक्र है। मामले में डीईओ ने 23 सितंबर को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था।



Source link

Related posts

आगरा में कुत्ते से वीभत्स क्रूरता! वीडियो वायरल होने पर हरकत में पुलिस, आरोपी परिवार फरार

‘मैं भारत फिर आऊंगी’.. मनचले को पकड़ने के लिए इजरायल की यूट्यूबर ने राजस्थान पुलिस को कहा Thank You | Israeli female tourist eveteasing case four arrested Ajmer viral video in Rajasthan

दो लड़कियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई हाथापाई, बेंगलुरु की सड़क से ‘गुंडागर्दी’ का वीडियो वायरल – in a viral video auto driver and two girls can be seen fighting on bengaluru road