Home Viralचलती ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, आननफानन में गाड़ी से कूदे बेटिकट यात्री; VIDEO वायरल

चलती ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, आननफानन में गाड़ी से कूदे बेटिकट यात्री; VIDEO वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


यूपी के बाराबंकी से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग चलती ट्रेन से कूदकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा रसौली रेलवे स्टेशन पर अयोध्या-लखनऊ ट्रेन में चेकिंग के दौरान दिखा। बता दें कि टीटीई और चेकिंग अधिकारियों व रेलवे पुलिस फोर्स को देखते ही कई बेटिकट यात्री चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। इसका वीडियो ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन से कूदते वक्त जमीन पर गिरे यात्री

इसके अलावा, कई यात्रियों ने बचने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिपने की कोशिश की, जबकि कई यात्री जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से कूद गए, जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। वायरल वीडियो में लोग ट्रेन से कूदते-फांदते वक्त जमीन पर गिरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

चेकिंग टीम ने 371 बेटिकट यात्री पकड़े

जान लें कि रसौली रेलवे स्टेशन पर अयोध्या-लखनऊ ट्रेन में चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 371 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। बाद में पकड़े गए सभी बेटिकट यात्रियों को लखनऊ ले जाया गया। ट्रेन में अचानक चेकिंग शुरू होने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

रेलवे की टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

गौरतलब है कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रसौली स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ये पूरा मामला सामने आया। चलती ट्रेन से कूदने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ यात्री स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की तरफ कूदे तो कुछ लोगों ने पटरियों की तरफ ही चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। 

इससे मथुरा में हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई थी यात्री की जान

इससे पहले, यूपी के मथुरा में GRP के हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर ट्रेन से घिसट रहे यात्री की जान बचाई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश के दौरान यात्री का पैर फिसल गया था और फिर वह करीब 20 मीटर तक घिसट गया था। बाद में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल ने यात्री की जान बचाई थी।

(इनपुट- दीपक निर्भय)

ये भी पढ़ें- महोबा में वंदे भारत से टकराया सांड, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त; एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन





Source link

You may also like

Leave a Comment