छेड़खानी के आरोपी ने दारोगा का कॉलर पकड़ा; पुलिस से कुश्ती का VIDEO वायरल, Bihar Hindi News


समस्तीपर के मोहद्दीननगर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के समीप एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल-112 को दी थी। पुलिस  ने युवक को पकड़ना चाहा तो वह दारोगगा से भिड़ गया और कॉलर पकड़ लिया। दोनों के बीच सड़क पर उठा-पटक हुई।

बिहार से समस्तीपुर से पुलिस और बदमाश का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका काफी चर्चा हो रही है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच 122 बी पर अमन सिनेमा के समीप बुधवार की घटना बताई जा रही है। महिला के साथ छेड़खानी की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम के साथ एक युवक ने हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया और शर्ट फाड़ दिया। आरोपी ने पुलिस वाले के साथ जमकर दुर्व्यवहार किया। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्ट नहीं करता।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। हालांकि, कार्रवाई के लिए पुलिस वालों को बहुत मेहनत करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सिनेमा हॉल के समीप एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल-112 को दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ उलझ गया और दोनों के बीच हाथापाई तथा उठापटक होने लगी। उस पर काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस वाकये का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काफी जोर आजमाइश के बाद पुलिस ने आरोपी को आखिरकार अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान बीच बाजार के गोलू कुमार के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी की शिकायत डायल-112 पर प्राप्त हुई थी। सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम में शामिल दरोगा राजू यादव के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार व उठापटक किया। उसने ऑन ड्यूटी पुलिस अफसर के साथ दुर्व्यवहार किया।

थानेदार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तूत कर जेल भेजा जाएगा। युवक ने महिला के साथ गलत व्यवहार किया और रोकने पर पुलिस के साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिस ने उसके साथ समझदारी से काम दिया और मारपीट नहीं की। घटना के संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।





Source link

Related posts

रीवा की भूतिया बाइक का VIDEO वायरल, पितृ पक्ष का डर फैला, लोग घर छोड़ने को तैयार… फिर निकला ये बड़ा राज

मऊ से गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ 308 पहिये वाला वायरल महाबली ट्रक, देखने वालों की लग रही भीड़

स्टेशन पर वीआईपी अंदाज में घूमती दिखीं दो भैंसें, वीडियो देख लोग बोले- टिकट किसने दिया? – Two Buffaloes Roam Inside Rani Kamalapati Railway Station, Video Goes Viral