जंगल से आ रही थी रोने-चीखने की आवाजें, हिम्मत करके पहुंचा आगे तो मदद मांग रहा था ‘खुंखार भालू’ – trapped in jungle beer cub needed help rescued later video went viral


Beer Cub Trapped: भालू ऐसा जानवर जो देखने में क्यूट होता है पर सामने आ जाए तो जान ही ले ले। इस जानवर से साबका हो जाए वो भी जंगल के बीच तो डर और घबराहट हैंडल ही नहीं होगी। मगर एक वायरल वीडियो में भालू खुद मदद की गुहार लगा रहा था।

जंगल से आ रही थी रोने-चीखने की आवाजें
कई सौ किलो का भालू आपके सामने हो तो जान पर ही बन आएगी। मगर एक वायरल वीडियो में भालू को ही मदद की जरूरत थी। वो एक गहरे हौद में जा गिरा था। पर बुलाएं कैसे? इसलिए रो रहा था, चीख रहा था। ये सब कुछ सुनसान और घने जंगल के बीच हो रहा था। जब दो लोगों को ये आवाजें सुनाई दीं तो वो आगे चल दिए लेकिन हिम्मत जवाब दे रही थी। आगे क्या हुआ, जानिए।

डिस्टर्ब करने वाली आवाज

Yograj ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके शुरू में एक शख्स पीछे से नजर आता है जो आवाज तो सुन रहा होता है लेकिन आगे बढ़कर आवाज की वजह नहीं जान पाता है। फिर वो आगे बढ़ता है।

खतरनाक भालू

फिर एक हौद में नीचे भालू नजर आता है। वो ऊपर की ओर देखकर रो रहा था। वो दीवारों पर चढ़ रहा था। कभी कूद रहा था और कभी दौड़ लगा रहा था। पर उसे निकलने का कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा था।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

​ ​

ये वीडियो 3.9 मिलियन लोगों ने देखा है। इसको आप भी देखिए। इसमें जंगल में जानवरों के कठिन जीवन को समझा जा सकता है। जैसे वो आवाज देकर किसी को बुला नहीं सकते हैं। ऐसे न जाने कितनी दुर्घटनाएं होती होंगी।

रेस्क्यू हुआ या नहीं

इस वीडियो को देखने वाले ये जानना चाहते हैं कि भालू का रेस्क्यू हुआ या नहीं। तो कई कमेंट के बाद योगराज ने बताया है कि भालू को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि रेस्क्यू वीडियो अभी नहीं दिखा है। कमेंट सेक्शन में लोग ये भी बात कर रहे हैं कि भालू कितना खतरनाक होता है। उसका रेस्क्यू बहुत कठिन होता है।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट का ये स्मार्ट वॉशरूम लोगों को कर रहा इंप्रेस, नल और दरवाजे की टेक्नोलॉजी देख चौंके लोग; Video

Gurugram News:पीएचसी में वायरल बुखार के मरीज बढ़े – Number Of Viral Fever Patients Rises At The Phc

मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें