जब अपने कार्यकर्ता के लिए पुलिस से लड़ गए राहुल-प्रियंका, वीडियो हुआ वायरल – rahul priyanka gandhi worker police protest video viral tstf


दिल्ली में मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला. संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर निकले विपक्षी सांसदों के मार्च को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास रोक दिया. इसके बाद कई नेता वहीं धरने पर बैठ गए. इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए, जहां दोनों नेताओं ने पेड़ के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया.

इसी प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में राहुल गांधी एक कार्यकर्ता को सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद उसके पास खड़े होते नजर आ रहे हैं. राहुल के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल क्लिप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठे थे.

इसी दौरान एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के पास आने की कोशिश करता है. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उसे रोकने की कोशिश करता दिखाई देता है. तभी राहुल गांधी अपनी जगह से उठते हैं और सिक्योरिटी गार्ड को रोकते हुए नजर आते हैं. इसके बाद वह कार्यकर्ता राहुल गांधी के पास पहुंच जाता है.

वीडियो को शेयर करते हुए प्रतीक गर्ग ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने का जिक्र किया. सोशल मीडिया पर इस छोटे से घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

कौन हैं ये कार्यकर्ता?

वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स को लेकर सोशल मीडिया पर पंडित दिनेश शर्मा का नाम चर्चा में है. राहुल गांधी के कार्यक्रमों में लंबे समय से नजर आने वाले पंडित दिनेश शर्मा की पहचान जरूर दर्ज है.

यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो…’, Gen-Z अंदाज में राहुल गांधी का CEC पर तंज

द इंडियन एक्सप्रेस की पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक, दिनेश शर्मा हरियाणा के जींद के रहने वाले लॉ ग्रेजुएट हैं. वह 2011 से राहुल गांधी के कार्यक्रमों और यात्राओं में नजर आते रहे हैं. 2017 में जब वह 23 साल के थे, तब द इंडियन एक्सप्रेस ने उनके बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की थी.

दिनेश शर्मा की सबसे अलग पहचान उनका नंगे पैर चलना है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वह राहुल गांधी के पीछे तिरंगा लेकर चलते नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: EC दफ्तर के बाहर धरने पर अड़े राहुल और प्रियंका गांधी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्टों के मुताबिक दिनेश शर्मा कांग्रेस में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं. इसके बावजूद वह राहुल गांधी के कई कार्यक्रमों में नजर आते रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान बन गई है.

चुनाव आयुक्त के खिलाफ क्यों निकला मार्च?

दरअसल, INDIA ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच वायरल हुआ राहुल गांधी और कार्यकर्ता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का एक अलग विषय बन गया है. जहां प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है, वहीं इस छोटी-सी क्लिप में राहुल गांधी का कार्यकर्ता के पास खड़े हो.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

आकाशवाणी कैंपस में प्रदर्शन के दौरान ‘खान चाचा’ का रोल खाते दिखे राहुल गांधी, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

‘सपना देखा आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है’, बृजभूषण सिंह के सामने समर्थक ने कही ऐसी बात, जमकर लगे ठहाके, देखें- VIDEO – Brijbhushan Singh supporter cycle symbol dream video viral laughter erupts lclam

होटल में डोसा खाते समय मिला चूहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, National Hindi News