0
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले क़ाज़ी तौक़ीर, इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हैं. क़ाज़ी तौक़ीर को लगभग 20 साल पहले एक सिंगिंग टैलेंट शो जीतने के बाद पहली बार शोहरत मिली थी. तब उनकी उस कामयाबी पर कश्मीर में काफी जश्न मनाया गया था. कश्मीर में कला, संगीत और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए हमेशा से ही सीमित अवसर रहे हैं, ऐसे में क़ाज़ी तौक़ीर का बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना आम कश्मीरियों के लिए कितना मायने रखता है?
रिपोर्ट: कैसर अंद्राबी
शूट और एडिटः शफ़ात फ़ारूक़ | BBC News हिन्दी
