‘जेलर 2’ की तबाही के बीच सूर्या की ‘सीन’ बनी 2026 की कॉलीवुड की तीसरी बड़ी ओपनर, तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड


कॉलीवुड स्टार सूर्या इन दिनों फिल्म ‘सीन’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज होते ही छा गई है. इसे दर्शकों और फैंस की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसका वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रॉन्ग रहा, जिसका फायदा इसे पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मिली. इसने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. ऐसे में अब इसने सूर्या के करियर का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.   

‘जेलर 2’ और ‘रामायण’ की तबाही के बीच सूर्या की फिल्म ‘सीन’ को रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा जमा लिया है. फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है और इसने ओपनिंग डे पर सूर्या की ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

सूर्या की ‘सीन’ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सीन ही बना दिया. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया और ये इसी के साथ ही 2026 की कॉलीवुड की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन गई.
– कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 19.15 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला.
– इसके साथ ही इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 22.6 करोड़ रहा.
– जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 12 करोड़ और वर्ल्डवाइड 34.6 करोड़ का बिजनेस किया.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन 63% की मारी तगड़ी छलांग, 2 बजे तक 11 लाख टिकट बिके

‘सीन’ बनी सूर्या की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म (इंडिया नेट)

वहीं, कोईमोई के अनुसार, सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने पहले दिन पिछली रिलीज फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस लिस्ट में ‘करुप्पु’ का भी नाम शामिल है, जो कि इस साल की सूर्या की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही. देखिए सूर्या की टॉप 5 बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में…

1. कंगुवा- 24 करोड़
2. रेट्रो- 19.25 करोड़
3. सीन- 19.15 करोड़
4. करुप्पु- 15.5 करोड़ 
5. विश्वनाथ एंड सन्स- 15.15 करोड़

‘सीन’ बनी कॉलीवुड की 2026 की तीसरी बड़ी ओपनर

इतना ही नहीं, ‘सीन’ ने कॉलीवुड में भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. कोईमोई के अनुसार, ये 2026 की कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने इस साल की सात बड़ी फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 ओपनिंग करने वाली कॉलीवुड मूवीज (नेट)…

1. जेलर 2- 59.7 करोड़
2. जना नायकन- 42.7 करोड़
3. सीन- 19.15 करोड़
4. करुप्पु- 15.5 करोड़
5. विश्वनाथ एंड सन्स- 15.15 करोड़
6. पराशक्ति- 12.35 करोड़
7. लव इंश्योरेंस कंपनी- 6.85 करोड़
8. कारा- 6.2 करोड़
9. मंदादि- 4.85 करोड़
10. सरदार 2- 4.5 करोड़

बहरहाल, अगर ‘सीन’ के बारे में बात की जाए तो इसमें सूर्या एक क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर इनबरज का रोल प्ले कर रहे हैं. वो अपनी जॉब से रिजाइन करना चाहते हैं. लेकिन उनका सीनियर उन्हें इसकी परमिशन नहीं देता है क्योंकि वो टीम में बेस्ट होते हैं. इसी बीच इनबरज की जांच पर सवाल उठ जाते हैं, जो उसने पहले की थी. क्राइम मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. 



Source link

Related posts

29 साल पहले ‘औरत’ बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

तीसरे दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा – Jagran

8.30 बजे तक तीसरे दिन 50 करोड़ के पार ‘रामायण’, तोड़ा ‘दंगल’-‘धुरंधर’ समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड