Ramayana Box Office Day 3: तीसरे दिन इतिहास रचेगी ‘रामायण’? शनिवार को मचा तूफान, जानें टोटल 3 बजे तक का कलेक्शन, Bollywood Hindi News


Ramayana Box Office Collection Day 3 Till Now: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस फिल्म में रणबीर कपूर को राम और यश को रावण के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। ये फिल्म गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। ऐसे में रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने धुआंधार एडवांस बुकिंग के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन यानी शनिवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने खबर लिखने तक कितना कलेक्शन कर लिया?

क्या तीसरे दिन इतिहास रचेगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में शनिवार को उम्मीद की जा रही है कि ‘रामायण’ अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक करे। ऐसे में अब ‘रामायण’ के शनिवार के तीन बजे तक के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ तीसरे दिन तीन बजे तक 28.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अभी तक के आंकड़े देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फाइनल रिजल्ट काफी बेहतरीन होंगे। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 141.44 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Related posts

29 साल पहले ‘औरत’ बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

तीसरे दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा – Jagran

8.30 बजे तक तीसरे दिन 50 करोड़ के पार ‘रामायण’, तोड़ा ‘दंगल’-‘धुरंधर’ समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड