रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और इस फिल्म की कमाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, ‘रामायण’ को 5 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद रजनीकांत की फिल्म की कमाई को झटका जरूर लगा है. लेकिन इसके बावजूद भी इसने तीसरे हफ्ते कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.
दरअसल, ‘जेलर 2’ जहां 3-4 करोड़ कमा रही थी वहीं, ‘रामायण’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई में 21वें दिन के मुकाबले 46.7% की गिरावट दर्ज की गई. लेकिन इसके बावजूद भी कॉलीवुड के लिए इंडिया में बिगेस्ट तीसरा वीक रहा. ऐसे में चलिए बताते हैं इसकी कमाई के बारे में.
‘जेलर 2’ ने डे-22 बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 334.35 करोड़, तो दूसरे हफ्ते 95.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– जबकि फिल्म ने तीसरे वीक में 22वें दिन तक 37.75 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने ‘रामायण’ की रिलीज के बाद 22वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 467.65 करोड़ पहुंच गया. इसका ग्रॉस कलेक्शन 551.43 करोड़ रहा.
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब से 1000 करोड़ तक: इस साल की सबसे कमाऊ फिल्में
‘जेलर 2’ ने बनाया कॉलीवुड का तीसरी बिगेस्ट वीक का रिकॉर्ड
वहीं, कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने अपने तीसरे वीक में कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. तीसरे वीक में फिल्म ने 37.75 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ही इसने ‘जेलर’ (29.7 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब ये तीसरे वीक में 30 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है.
इतना ही नहीं, आपको बता दें कि ‘जेलर 2’ कॉलीवुड की भी पहली 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है साथ ही रजनीकांत की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला.
बहरहाल, अगर फिल्म ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार ने किया है. ये 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत के साथ ही राम्या कृष्णन, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसे सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर को रिलीज किया गया था.