रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. इसका जलवा ना केवल इंडिया में बल्कि दुनियाभर में देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ‘दृश्यम 3’ से भी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर इसने 575 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
‘जेलर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ऐसे में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘जेलर 2’ का डे-7 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन भी बंपर कमाई की थी. फिल्म ने 33.22 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन बुधवार को किया था. वहीं, इसने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 7 दिनों में 374.3 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 204 करोड़ का बिजने कर लिया है.
वहीं, अगर ‘जेलर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने दुनियाभर में 578.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘कभी उनको शराब पीते…’, दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनी ‘जेलर 2’
कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये इस साल 2026 की दूसरे हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन चुकी है. जबकि नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’ (1850.85 करोड़) की पोजिशन है. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (वर्ल्डवाइड)…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. जेलर 2- 578.3 करोड़ (7 दिन)
3. दृश्यम 3- 566.44 करोड़
4. बॉर्डर 2- 495.3 करोड़
5. हनुमान अंश- 451.21 करोड़
6. पेद्दी- 341.13 करोड़
7. मिर्जापुर द मूवी- 336.83 करोड़
8. टॉक्सिक- 333.49 करोड़
9. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट- 333.09 करोड़
10. जन नायकन- 327.81 करोड़
बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन, मोहनलाल जैसे अन्य बड़े कलाकार अहम रोल में हैं. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है. फिल्म में रजनीकांत की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है.