रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ये इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसी बीच अब इस फिल्म की रिलीज के जरिए रजनीकांत ने भी बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है.
रजनीकांत के करियर की ‘जेलर 2’ मील का पत्थर साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज तीन दिनों में ही 140 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जिसके बाद ये पोस्ट कोविड 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है, जिसके बाद रजनीकांत इस रिकॉर्ड को बनाने वाले दूसरे तमिल स्टार बन चुके हैं.
रजनीकांत ने बनाया पोस्ट कोविड बड़ा रिकॉर्ड
कोईमोई के अनुसार, पोस्ट कोविड रजनीकांत की पांच फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. उनकी लेटेस्ट फिल्म एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. कोविड के बाद एक्टर की फिल्म ‘अन्नाथे’ को रिलीज किया गया था, जिसने 106.77 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद उन्होंने ‘जेलर’ में काम किया था, जिसने 348.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
इसके बाद रजनीकांत की तीसरी फिल्म ‘वेट्टेयन’ थी, जिसका नेट कलेक्शन 146.89 करोड़ रहा था. बाद में वो फिल्म ‘कूल’ में दिखे थे, जिसका नेट कलेक्शन 285.01 करोड़ हो चुका है. रजनीकांत की पांचों फिल्मों का टोटल कलेक्शन 887.22 करोड़ नेट रहा, जो कि ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद 1000 करोड़ के पार हो गया है.
‘जेलर 2’ ने तीन दिनों में कितना कमाया?
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद एक्टर पोस्ट कोविड 1000 करोड़ कमाने वाले तमिल के दूसरे एक्टर बन चुके हैं. कोईमोई के अनुसार, उनकी फिल्म का नेट कलेक्शन 144.6 करोड़ रहा, जिसके बाद रजनीकांत की फिल्मों की कमाई आंकड़ा 1031.82 करोड़ हो चुका है. पोस्ट कोविड रजनीकांत की टॉप 5 फिल्में…
1. जेलर- 348.55 करोड़ अन्नाथे-
2. कूली- 285.01 करोड़
3. वेट्टेयन- 146.89 करोड़
4. जेलर 2- 144.6 करोड़ (3 दिन)
5. 106.77 करोड़
पोस्ट कोविड 1000 करोड़ कमाने वाले तमिल के दूसरे स्टार बने रजनीकांत
इसके साथ ही अब रजनीकांत 1000 करोड़ कमाने वाले तमिल के दूसरे स्टार बन गए हैं, जिन्होंने पोस्ट कोविड इस बड़े क्लब में एंट्री मार ली है. कोईमोई के अनुसार, पोस्ट कोविड थलापति विजय अभी तमिल के हाईएस्ट ग्रॉसर स्टार हैं, जिनकी फिल्मों ने 1100.71 करोड़ का बिजनेस किया है. माना जा रहा है रजनीकांत आने वाले दो दिनों में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे.