‘मंदादि’ क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट


तमिल फिल्म ‘मंदादि’ 2026 की छोटे बजट फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी. सूरी स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, जिसके बाद फिल्म का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आया है. ये साल की तमिल की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

‘मंदादि’ ओटीटी पर आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी, जिसके बाद इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये साल की टॉप 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर चुकी है. सूरी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिला.

‘मंदादि’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई के अनुसार, ‘मंदादि’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.85 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. ये थिएटर में 21 दिनों तक चली. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 101.94 करोड़ रहा. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 120.29 करोड़ रहा. ओवरसीज में इसने 17.95 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.24 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

इसके साथ ही अगर ‘मंदादि’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.24 करोड़ रहा तो इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 176.48% रहा. वहीं, नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने 103.88% प्रॉफिट कमा लिया.

बनी तमिल की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर 2026

इतना ही नहीं, सूरी स्टारर फिल्म ‘मंदादि’ 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म भी बन चुकी है. इसने वामिका गब्बी और लोकेश कनगराजू की फिल्म ‘डीसी’ (105.11 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. देखिए तमिल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर (ग्लोबली) फिल्मों की लिस्ट…

1. जन नायकन- 327.2 करोड़
2. जेलर 2- 320.63 करोड़
3. करुप्पु- 315 करोड़
4. विश्वनाथ एंड सन्स- 212.35 करोड़
5. मंदादि- 138.24 करोड़
6. डीसी- 15.11 करोड़
7. पराशक्ति- 84.75 करोड़
8. ताई किझवी- 84.05 करोड़
9. ब्लास्ट- 77.01 करोड़
10. यूथ- 73.38 करोड़

बहरहाल, अगर तमिल फिल्म ‘मंदादि’ के बारे में बात की जाए तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें नाव की रेस देखने के लिए मिलती है. इसमें सूरी ने लीड रोल प्ले किया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.



Source link

Related posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस:रजनीकांत की फिल्म का भौकाल जारी, रविवार की छुट्टी में काटी चांदी, जानिए कितने करोड़ कमाए? – Jailer 2 Box Office Collection Day 4: Rajinikanth Vijay Sethupathi Nelson Dilipkumar Film Earning On Sunday

20 साल पुरानी फिल्म करने पर R. Madhavan को आज भी है पछतावा, ‘धुरंधर’ एक्टर को मिला था बड़ा सबक