20 साल पुरानी फिल्म करने पर R. Madhavan को आज भी है पछतावा, ‘धुरंधर’ एक्टर को मिला था बड़ा सबक


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर. माधवन ने भारतीय सिनेमा में अलग-अलग रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन उन्हें अपनी एक फिल्म करने का बहुत पछतावा है, ये बात उन्होंने खुद हाल ही में शेयर की। एक्टर आर. माधवन ने अपनी एक तमिल फिल्म को याद किया, जिसने उन्हें उनके करियर के बारे में एक अहम सबक सिखाया। अभिनेता ने हाल ही में बताया कि उन्हें 2008 में आई फिल्म ‘वाजथुगल’ (Vaazhthugal) करने पर पछतावा है, जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आखिर वाजथुगल को लेकर क्यों पछताए आर माधवन?

हाल ही में एक बातचीत में माधवन ने बताया कि क्या गलत हुआ और क्यों उन्हें लगता है कि वाजथुगल को बनाने में और ज्यादा मेहनत की जरूरत थी। उन्होंने कहा, ‘पूरी विनम्रता के साथ कहूं तो, वह फिल्म ‘वाजथुगल’ थी। मैंने फिल्म पर पूरा ध्यान नहीं दिया। मुझे अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए थी। मुझे लगा कि जब एक बड़ा निर्देशक और एक अच्छी टीम साथ आती है, तो फिल्म बनाना आसान हो जाता है। हमने सोचा था कि अगर हम अपनी तरफ से सब कुछ सही से करें, तो फिल्म हिट हो जाएगी। लेकिन हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद, यह फिल्म फ्लॉप रही’।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

2008 में रिलीज हुई ‘वाजथुगल’ का निर्देशन सीमन ने किया था और इसे ‘अम्मा क्रिएशन्स’ के बैनर तले टी. शिवा ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में माधवन के साथ भावना नजर आई थीं। माधवन ने इसमें एक ऐसे सफल उद्यमी का किरदार निभाया था, जो सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी समझ रखता था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर असफल रही।

अपने लुक को लेकर भी है पछतावा

आर माधवन ने इसी इंटरव्यू में अपने करियर में शुरुआत में खुद के पहनावे और लुक पर ज्यादा ध्यान ना देने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘अपने करियर की शुरुआत में मैंने अपने पहनावे और बालों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मुझे और अधिक प्रोफेशनल होना चाहिए था। एक मिडिल क्लास परिवार से आने के कारण, मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मेरे पास ऐसे लोग होने चाहिए जो मेरे पहनावे और हेयरस्टाइल का ध्यान रखें। इन चीजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है’।

‘वाझथुगल’ (Vaazhthugal) फिल्म के असफल रहने के बावजूद, माधवन ने हिंदी और तमिल सिनेमा में अपना करियर बनाना जारी रखा। वे ‘मुंबई मेरी जान’ (2008), ‘3 इडियट्स’ (2009) और ‘तनु वेड्स मनु’ (2011) जैसी फिल्मों में नजर आए।

धुरंधर में दी शानदार परफॉर्मेंस

उनके हालिया काम की बात करें तो वे ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में नजर आए थे जिसमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस की काफी सराहना हुई। इस फिल्म में उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभाया। इसमें उनके लुक, परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म 2025-26 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।



Source link

Related posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस:रजनीकांत की फिल्म का भौकाल जारी, रविवार की छुट्टी में काटी चांदी, जानिए कितने करोड़ कमाए? – Jailer 2 Box Office Collection Day 4: Rajinikanth Vijay Sethupathi Nelson Dilipkumar Film Earning On Sunday

‘मंदादि’ क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट