Home Box Office‘जेलर 2’ 400 करोड़ के पार, ‘पेद्दी’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘जेलर 2’ 400 करोड़ के पार, ‘पेद्दी’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. इसे क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया है. फिल्म अपनी स्टार कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच अब फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिसके बाद ये तमिल ही नहीं बल्कि साउथ की भी नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.

‘जेलर 2’ का डे-5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ मंडे को भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही खाता खोला था. 
– वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 37.10 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– इसके बाद इसने शनिवार को 47.25 करोड़ का कारोबार किया.
– फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा 55.85 करोड़ का बिजनेस किया था.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 42.35 करोड़ (10.30 बजे तक) 49.8%
टोटल कलेक्शन 242.25 करोड़  

‘जेलर 2’ ओपनिंग वीकेंड में 400 करोड़ के पार

कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में बंपर कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. रविवार चौथे दिन फिल्म ने दुनियाभर में 105.9 करोड़ का बिजनेस किया.  जबकि इसने ओवरसीज में 190 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 235.89 करोड़ रहा. वहीं, इसने दुनियाभर में 425.89 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि रजनीकांत की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म ‘कूली’ ने ओपनिंग वीकेंड में 384.01 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे अब ‘जेलर 2’ ने पीछे छोड़ दिया है. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा

‘जेलर 2’ बनी 2026 की साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इस साल 2026 की साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर भी बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ (341.15 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर साउथ इंडियन फिल्में…

1. जेलर 2- 425.89 करोड़ (4 दिन)
2. पेद्दी- 341.15 करोड़
3. टॉक्सिक- 333.49 करोड़
4. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट- 327.81 करोड़
5. जन नायकन- 327.81 करोड़
6. करुप्पु- 315 करोड़
7. मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 300.79 करोड़
8. इरुमुडी- 251.69 करोड़
9. दृश्यम 3- 241.92 करोड़
10. वाझा 2- 238.46 करोड़

नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क और कोईमोई से लिए गए हैं. 



Source link

You may also like

Leave a Comment