ट्रेन के सफर में अक्सर टीटीई को देखकर बड़े-बड़े टिकट कटर और बिना टिकट वाले पैसेंजर्स के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक छोटा सा बच्चा ट्रेन के टीटीई पर ही भारी पड़ गया! बच्चे ने न सिर्फ टीटीई के हाथ से उनका ऑफिशियल टैब छीन लिया, बल्कि आराम से उसे अपनी सीट पर जाकर रख भी दिया. इस क्यूट वाकये का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.
नन्हे ‘पैसेंजर’ की जिद के आगे बेबस हुए टीटीई साहब
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में टीटीई साहब टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे थे. उनके हाथ में रेलवे का ऑफिशियल टैब था. तभी एक छोटा सा क्यूट बच्चा टीटीई के पास आता है और बिना किसी डर के सीधे उनके हाथ में पकड़े टैब को पकड़कर खींचने लगता है. टीटीई साहब पहले तो थोड़ा हैरान होते हैं, लेकिन नन्हे यात्री की मासूमियत देखकर बेबस होकर मुस्कुराने लगते हैं.
छीनकर सीट पर रखा टैब, टीटीई ने भी दिखाई दरियादिली
बच्चा पूरी ताकत लगाकर टीटीई के हाथ से टैब छीन लेता है और बड़े आराम से ले जाकर अपनी बर्थ पर रख देता है. टीटीई साहब ने भी कड़क मिजाज छोड़ दरियादिली दिखाई और बच्चे की इस प्यारी सी हरकत पर गुस्सा होने के बजाय मुस्कुरा दिए. उन्होंने खेल-खेल में बच्चे को टैब छूने दिया और उसके साथ थोड़ा वक्त बिताया.
मां-बाप हंस-हंसकर हुए लोट-पोट
यह पूरा वाकया सामने बैठे बच्चे के माता-पिता अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे और बच्चे की इस हिमाकत और टीटीई के प्यारे रिएक्शन को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. टीटीई साहब भी इस नन्हें पैसेंजर की मस्ती का लुत्फ उठाकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. अब यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर क्यूट कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. नेटिजन्स टीटीई के इस दोस्ताना रवैये और बच्चे की निडर मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई बिना टिकट के भी ये छोटा पैसेंजर पूरी ट्रेन पर राज कर रहा है, टीटीई साहब भी फाइन लगाना भूल गए.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “भारतीय रेलवे का सबसे क्यूट चेकिंग ऑफिसर मिल गया है, जो सीधे टीटीई का ही सिस्टम हैंग कर रहा है.”
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा