‘ट्रैक्टर को आप राफेल बना दिए हैं’, बाढ़ राहत बांटने निकले खान सर का माइक से ड्राइवर को दिया गया निर्देश हुआ वायरल – khan sir distribute flood relief giving instructions to tractor driver over microphone gone viral


Khan Sir News: चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर इन दिनों बाढ़ पीड़ितों के बीच दिख जाते हैं। वॉकी टॉकी लिए हुए अपनी टीम के साथ राहत सामग्री बांटते हुए। बिना किसी शोर- शराबे के खान सर महीनों से राहत सामग्री बांट रहे हैं। उसी दौरान का एक माइक पर निर्देश देते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खान सर(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
पटना: बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज चलाने वाले खान सर ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी टीम के साथ कहीं जा रहे हैं। लक्ष्य है, बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण। इस दौरान ये लोग सफर के लिए और राहत सामग्री के लिए वाहन के रूप में ट्रैक्टर का सहारा लिए हुए हैं। इस दौरान ट्रैक्टर वाला तेज स्पीड में ट्रैक्टर को चलाता है। जैसा कि होता है, ट्रैक्टर पर बैठने वाले के पूरे शरीर के अंजर- पंजर ढीले हो जाते हैं। खान सर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। उसके बाद अपने पीछे वाले साथियों को वो वॉकी टॉकी पर संदेश देते हैं।

खान सर का वीडियो वायरल

उसके थोड़ी ही देर बाद अपने हाथ में पकड़े हुए हैंड लाउडस्पीकर को उठाते हैं। उसके बाद अपने साथियों से कहते हैं कि हम लोग धीमा कर रहे हैं। आप लोग लेकर आइए लाइन अप बिगड़ गया है। ट्रैक्टर धीरे कर लीजिए, सब पीछे छूट गए हैं। ट्रैक्टरवा तनी धीमा कर लीजिए ड्राइवर साहब। एकदम आप राफेल बना दिए हैं इसको। ट्रैक्टर को तो आप राफेल बना दिए हैं। हमनी का अंजर-पंजर एकदम छटक गया है।

ट्रैक्टर को बना दिया राफेल

उसके बाद खान सर अपना दर्द भी बयां करते हैं। वे कहते हैं कि हम लोग चुपचाप क्लास में पढ़ाने वाला आदमी। इतना ना आप पटके हैं, 10 पंद्रह किलोमीटर पूरा दिल, गुर्दा और किडनी अपने जगह से हिल डुल गया है। सब ट्रैक्टर आगे ले लीजिए। ध्यान रहे कि इन दिनों नहीं, जब से बिहार में बाढ़ जैसी आफत आई है, गाड़ियों के काफिले के साथ खान सर लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। उनके पास जरूरत का सामान और पीने का पानी पहुंचा रहे हैं।

बाढ़ राहत सामग्री का वितरण

खान सर गले में गमछा डाले ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे हुए हैं। उनके पीछे कई अन्य ट्रैक्टर आ रहे हैं। इसी दौरान खान सर निर्देश देते हुए दिखते हैं। खान सर पीछे वालों को कहते हैं कि साथ चलिए। उसके बाद ड्राइवर को कहते हैं कि आपने ट्रैक्टर को राफेल बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। लोगों ने कमेंट में लिखा है कि पूरा विपक्ष और सत्ता पक्ष एसी कमरे में सोया हुआ है, और यहां खान सर लोगों के बीच राहत बांट रहे हैं।

लेखक के बारे मेंआशुतोष कुमार पांडेयआशुतोष कुमार पांडेय, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिसिंपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे सितंबर- 2022 में टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। फिलवक्त आशुतोष NBT बिहार- झारखंड डिजिटल में डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इवनिंग शिफ्ट इंचार्ज भी हैं। क्षेत्रीय खबरों की प्लानिंग, सटीक संपादन, खबरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के अलावा फील्ड के साथियों से समन्वय स्थापित करने का काम करते हैं। आशुतोष राजनीति, क्राइम, ऑफ बीट स्टोरी, मानवीय संवेदना से जुड़ी खबरों और रेट्रो स्टोरी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 22 वर्षों के अपने पत्रकारीय करियर में 14वीं लोकसभा 2014 से लेकर 17वीं लोकसभा 2019, 13वीं बिहार विधानसभा 2005 से लेकर 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 तक को डेस्क के साथ ग्राउंड पर जाकर कवर किया। इन 22 वर्षों के कार्यकाल में आशुतोष ने कई सियासी अनसुनी कहानियों को कुरेदा। सियासी किस्सों को चुटीले अंदाज में पेश किया। डिजिटल में ‘अतीत के पन्नों से’ एक सीरीज चलाई। कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद यादव, जयप्रकाश नारायण सहित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों की अनसुनी कहानी लिखी। रेड लाइट एरिया पर विशेष रिपोर्ट का प्रकाशन।

आशुतोष ने इन 22 वर्षों में 12 वर्ष ग्राउंड रिपोर्टिंग को दिए। उनकी भारत- नेपाल सीमा पर ट्रेन से होने वाली तस्करी की एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग को ईटीवी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव ने सराहा और प्रशस्ति पत्र से नवाजा। आशुतोष ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के तीनो फॉर्म में काम किया है। नेटवर्क 18 में बुलेटिन प्रोड्यूसर के तौर पर कार्य करते हुए आधे- आधे घंटे के कई चर्चित कार्यक्रम बनाए। जिसमें ‘चलो चलें अमरनाथ’ आज भी लोग पसंद करते हैं। आशुतोष ने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का एकांतिक प्रोफाइल इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए बनाया। जिसे नेटवर्क में काफी सराहा गया। आशुतोष खबरों के पीछे की कहानी को पकड़ने में माहिर हैं। उन्होंने छोटी से छोटी खबर को उसे न्यूज वैल्यू तक पहुंचाया। वे भारतीय राजनीति के मझे हुए खिलाड़ियों की कहानियों को किताबों से खोजकर निकालने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर सहित कई नेताओं की जीवनी से अनसुनी कहानी खोजी और उसे रेट्रो स्टोरी का रूप दिया।

अनुभव-
डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक पत्रकारिता में 22 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय। 2001 में इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिंदी दैनिक जनसत्ता के कोलकाता संस्करण में असाइमेंट बेस्ड फीचर राइटर से शुरुआत। बाद के दिनों में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और आदर्शन समाचार पत्रिका में स्वतंत्र लेखन। 2003 में ईटीवी नेटवर्क में संवाददाता के तौर पर योगदान। 2009 में मौर्य टीवी में कार्य। उसके बाद हिंद्स्तान दैनिक मुजफ्फरपुर संस्करण में लोकल पेज इंचार्ज, फोकस टीवी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली और प्रभात खबर डिजिटल, नेटवर्क 18 में काम करने का सौभाग्य मिल चुका है। बांग्ला थियेटर ‘अल्काप’ के आठ प्रोडक्शन में कार्य करने का अनुभव।

अवार्ड और पुरस्कार
2005 से 2009 के बीच 12 बेस्ट स्टोरी ऑफ द डे का पुरस्कार
मौर्य टीवी पटना में ऑफ बीट स्टोरी इंचार्ज के तौर पर सम्मान
LIB बिहार चैप्टर की ओर से प्रेरणास्रोत सम्मान
2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की ओर से ‘स्टोरी ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार

साक्षात्कार-
आशुतोष ने अपने पत्रकारिता करियर में अब तक प्रमोद महाजन, अमर सिंह, जया प्रदा, राजनाथ सिंह, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, मालिनी अवस्थी, कुनिका सदानंद, रवि किशन, मनोज तिवारी मृदुल और भरत शर्मा के अलावा गीतकार गुलजार, अभिनेता पीयूष मिश्रा, सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक सहित वरिष्ठ पत्रकार और पेड न्यूज के खिलाफ अभियान चलाने वाले पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर प्रभाष जोशी का इंटरव्यू कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Pilibhit News: चेकिंग में रुपये लेने का वीडियो वायरल, जांच में निकला फर्जी, Pilibhit Hindi News

Meerut News:कार की छत पर दूल्हे ने साथियों संग किया डांस, वीडियो वायरल – Groom Dances On Car Roof With Friends; Video Goes Viral

Kannauj News:ओपीडी के बाहर निकाला ब्लड, वीडियो वायरल – Blood Drawn Outside Opd; Video Goes Viral