Meerut News:कार की छत पर दूल्हे ने साथियों संग किया डांस, वीडियो वायरल – Groom Dances On Car Roof With Friends; Video Goes Viral


– पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों का कार की छत पर चढ़कर हुड़दंग और स्टंट करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा भी अपने साथियों के साथ कार की खुली छत पर डांस करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। स्टंट के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समर गार्डन में शादी समारोह के बाद दूल्हा अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर निकला। इसी दौरान कुछ युवक कार की छत पर चढ़ गए और डांस करने लगे। दूल्हा भी उनके साथ कार की छत पर डांस करता दिखाई दिया। युवकों ने सड़क पर चलते वाहनों के बीच काफी देर तक हुड़दंग किया। आरोप है कि इस दौरान कई युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते रहे।

इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। कुछ ही समय बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दूल्हा समेत कई युवक कार की छत पर डांस और हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह कर कहना है कि वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

————–



Source link

Related posts

Pilibhit News: चेकिंग में रुपये लेने का वीडियो वायरल, जांच में निकला फर्जी, Pilibhit Hindi News

‘ट्रैक्टर को आप राफेल बना दिए हैं’, बाढ़ राहत बांटने निकले खान सर का माइक से ड्राइवर को दिया गया निर्देश हुआ वायरल – khan sir distribute flood relief giving instructions to tractor driver over microphone gone viral

Kannauj News:ओपीडी के बाहर निकाला ब्लड, वीडियो वायरल – Blood Drawn Outside Opd; Video Goes Viral