डेल्ही बेली की वो बिंदास पत्रकार जिसे बॉलीवुड ने भुलाया हॉलीवुड ने गले लगाया, जियोहॉटस्टार की सीरीज में एलियन बन OTT पर मचाई खलबली | Delhi Belly journalist Poorna Jagannathan forgotten by Bollywood but embraced by Hollywood her alien avatar in JioHotstar Lanterns is global hit


नई दिल्ली:

डेल्ही बेली की वो बिंदास पत्रकार, जिसे बॉलीवुड ने एक फिल्म के बाद लगभग भुला दिया था, आज हॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित चेहरों में शामिल है. इन दिनों जियोहॉटस्टार पर आ रही उनकी वेब सीरीज ने तो गर्दा ही उड़ा रखा है. वेब सीरीज में एलियन का किरदार निभाया है. हम बात कर रहे हैं पूर्णा जगन्नाथन की. एचबीओ की डीसी सीरीज लैंटर्न्स में पूर्णा का एलियन अवतार ऐसा हिट हुआ है कि दुनियाभर के दर्शक उनके फैन हो गए हैं. वेब सीरीज ओटीटी पर सुपरहिट है. आइए जानते हैं पूर्णा के लैन्टर्न्स और करियर के बारे में खास बातें.

छोटी सी शुरुआत, बड़ी दुनिया

पूर्णा जगन्नाथन का जन्म 22 दिसंबर 1972 को ट्यूनीशिया के ट्यूनिज में हुआ. पिता भारतीय राजनयिक थे, इसलिए बचपन भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, ब्राजील और अर्जेंटीना में बीता. उनकी स्कूली एजुकेएशन दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल से हुई. तमिल, हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश और पुर्तगाली बोलने वाली पूर्णा ने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की. एक्टिंग की ट्रेनिंग न्यूयॉर्क में हुई.

यह भी पढ़ें: 8 सीजन, 73 एपिसोड, जियोहॉटस्टार की इस वर्ल्ड फेमस वेब सीरीज पर बन रही फिल्म, देखने के लिए करना होगा जून 2029 का इंतजार

पूर्णा ने 2011 में डेल्ही बेली में मेनका वशिष्ठ का किरदार निभाया और बॉलीवुड में दस्तक दी. उसके बाद ये जवानी है दीवानी में नजर आईं, लेकिन बॉलीवुड में मौके सीमित रहे. फिर पूर्णा ने हिंदी सिनेमा को छोड़ अमेरिका का रुख किया. उन्होंने एचबीओ की द नाइट ऑफ, नेटफ्लिक्स की नेवर हैव आई एवर और हाल में हुलू की डेली बॉयज से खूब सुर्खियां बटोरीं.

लैंटर्न्स का ट्विस्ट और एलियन अवतार

अगस्त 2026 में एचबीओ मैक्स पर रिलीज हुई लैंटर्न्स डीसी यूनिवर्स की नई कड़ी है. नेब्रास्का के छोटे शहर रशविल में हत्या की जांच करते हुए कहानी धीरे-धीरे एलियन साजिश की ओर मुड़ती है. पूर्णा इसमें जो मैकन का किरदार निभा रही हैं. लेकिन पांचवें एपिसोड में पता चलता है कि वो वास्तव में मैनहंटर है, यानी आकार बदलने वाली एलियन. पूर्णा ने खुद कहा था कि स्क्रिप्ट पढ़ने तक उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि किरदार इस तरह का अनोखा होगा.

ओटीटी पर सुपरहिट, आंकड़े बोलते हैं

लैंटर्न्स शुरुआती तीन दिन में दुनियाभर में 93 लाख दर्शक जुटाकर डीसी स्टूडियो की अब तक की सबसे बड़ी सीरीज बनी. नील्सन के आंकड़ों में एक सप्ताह में 52.5 करोड़ मिनट से ज्यादा वॉचटाइम दर्ज हुआ. रॉटन टोमैटो पर आलोचकों का स्कोर 92-95 प्रतिशत के आसपास रहा. एचबीओ मैक्स पर टॉप रैंकिंग में सीरीज लंबे समय तक बनी रही. आठ एपिसोड वाली इस सीरीज का फिनाले 4 अक्टूबर 2026 को होगा. भारत में इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर हिंदी में भी देखा जा सकता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 7.8 है.

आने वाले प्रोजेक्ट

पूर्णा जगन्नाथन का अगला बड़ा प्रोजेक्ट एपल टीवी की क्राइम ड्रामा नॉक्टर्न है, जो 30 अक्टूबर 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. लीव श्राइबर, स्टीफन ग्राहम और जाजी बीट्स के साथ वह क्विन का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर आ चुका है और पूर्णा ने इसे ‘डरावना लेकिन शानदार’ बताया है. 

पूर्णा सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, निर्माता भी हैं. 2012 के निर्भया कांड के बाद उन्होंने नाटक निर्भया को कंसीव और प्रोड्यूस किया, जिसे मानवाधिकार थिएटर का महत्वपूर्ण काम माना गया. दिल्ली से हॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं था. आज लैंटर्न्स के एलियन अवतार ने साबित कर दिया कि सही किरदार मिल जाए तो बाकी सारी बातें पीछे छूट जाती हैं.





Source link

Related posts

आठ सीजन, 73 एपिसोड, जियोहॉटस्टार की इस वर्ल्ड फेमस वेब सीरीज पर बन रही फिल्म, देखने के लिए करना होगा जून 2029 का इंतजार | Eight seasons and 73 episodes JioHotstar world famous web series Game of Thrones now in movie releasing on June 2029

दुनियाभर में बजेगा ‘विजय सलगांवकर’ का डंका, ‘दृश्यम’ के बनेंगे कोरियन-स्पेनिश रीमेक, हॉलीवुड में भी काम शुरू

छह बाज़ारों में महत्वाकांक्षी कंपनियों तक Hollywood आइकॉन की वास्तविक कलात्मकता लाते हुए, आज Will Smith के साथ THE HEADLINER PROJECT लॉन्च किया गया है।