Last Updated:
भारतीय सिनेमा की मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में शुमार ‘दृश्यम’ अब ग्लोबल लेवल पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी जल्द ही कोरियन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं में ढलने जा रही है. निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरियन और स्पेनिश रीमेक का काम सबसे पहले शुरू होगा, वहीं हॉलीवुड रीमेक की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर जुड़ गया है. यह थ्रिलर फ्रेंचाइजी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है. अजय देवगन की यह मूवी अब तीन अलग-अलग विदेशी भाषाओं में बनने जा रही है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.
भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट की रिलीज को अब कुछ ही घंटे बचे हैं. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज से पहले ही डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसके इंटरनेशनल रीमेक्स पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पुष्टि की है कि यह क्राइम-सस्पेंस कहानी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. ‘दृश्यम’ का कोरियन, स्पेनिश और हॉलीवुड वर्जन तैयार किया जा रहा है, जो अलग-अलग चरणों पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत करते हुए निर्देशक अभिषेक पाठक ने कोरियन रीमेक को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कोरियन रीमेक की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने जा रही है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो महज एक महीने के भीतर कोरियन टीम फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू कर देगी. दुनियाभर के सिनेमा प्रेमी अब इस भारतीय कहानी को कोरियन रंग में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्पेनिश रीमेक के मामले में काम कोरियन वर्जन से भी एक कदम आगे निकल चुका है. अभिषेक पाठक के मुताबिक, स्पेनिश एडाप्टेशन पर पहले ही काम शुरू हो चुका है और यह डेवलपमेंट स्टेज में है. निर्देशक ने साफ किया कि स्पेनिश और कोरियन फिल्में सबसे पहले फ्लोर पर उतरेंगी. दोनों ही भाषाओं में फिल्मों की प्रिंसिपल फोटोग्राफी इसी साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद हॉलीवुड प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेगा. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
‘दृश्यम’ के हॉलीवुड रीमेक की बात करें तो यह अभी शुरुआती चरण में है. निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि अंग्रेजी भाषा वाले इस वर्जन की स्क्रिप्ट पर फिलहाल लेखन कार्य चल रहा है. यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट और शूटिंग शेड्यूल से जुड़ी जानकारियां अभी तक गुप्त रखी गई हैं. हॉलीवुड दर्शकों के मिजाज को ध्यान में रखते हुए इसकी कहानी को खास तरीके से ढाला जा रहा है. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
खास बात यह है कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय वर्जन्स को सीधे ओटीटी पर लाने की कोई योजना नहीं है. अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया कि कोरियन, स्पेनिश और हॉलीवुड रीमेक को उनके देश के थिएटर्स में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. इनका निर्माण स्थानीय प्रोडक्शन हाउस और पार्टनर्स के साथ मिलकर किया जा रहा है, ताकि वहां के दर्शकों को अपनी भाषा और संस्कृति के अनुसार बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
‘दृश्यम’ का यह ग्लोबल सफर फिल्म के पहले भाग से शुरू होगा. अभिषेक पाठक के मुताबिक, योजना यह है कि इस फ्रेंचाइजी को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए. शुरुआत पार्ट 1 से होगी और दर्शकों के रिस्पॉन्स के बाद कहानी को पार्ट 2 और पार्ट 3 तक ले जाया जाएगा. यानी भारतीय सिनेमा का यह क्राइम थ्रिलर फिल्म अब विदेशी धरती पर भी तीन किस्तों वाली एक बड़ी फ्रेंचाइजी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेगी. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)
बताते चलें कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने दूसरे पार्ट यानी ‘दृश्यम 2 का भी निर्देशन किया था. (फोटो साभार: Isntagam@starstudio18)