आठ सीजन, 73 एपिसोड, जियोहॉटस्टार की इस वर्ल्ड फेमस वेब सीरीज पर बन रही फिल्म, देखने के लिए करना होगा जून 2029 का इंतजार | Eight seasons and 73 episodes JioHotstar world famous web series Game of Thrones now in movie releasing on June 2029


नई दिल्ली:

मिर्जापुर वेब सीरीज पर फिल्म बनी. 4 सितंबर को ये फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया. प्राइम वीडियो ने अपनी इस फेमस वेब सीरीज को फिल्म में तब्दील करने का फैसला लिया था. वेस्टरोस अब सिर्फ टीवी और ओटीटी तक सीमित नहीं रहेगा. वॉर्नर ब्रदर्स ने ऐलान किया है कि फ्रैंचाइजी की पहली फीचर फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगान्स कॉन्क्वेस्ट (Game of Thrones Aegon’s Conquest)’ 1 जून 2029 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 2011 से 2019 तक एचबीओ पर चली गेम्स ऑफ थ्रोन सीरीज ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया था. उसके बाद हाउस ऑफ द ड्रैगन और ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स जैसी स्पिन-ऑफ आईं. अब वही दुनिया पहली बार थिएटर में उतरेगी.

गेम ऑफ थ्रोन्स मूवी

‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगान्स कॉन्क्वेस्टट का निर्देशन ओवेन हैरिस कर रहे हैं. उन्होंने ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स के तीन एपिसोड बनाए, जिनमें ट्रायल ऑफ सेवन वाला एपिसोड शामिल है. ब्लैक मिरर के प्रसिद्ध एपिसोड सैन जुनिपेरो का निर्देशन भी उन्हीं का है. पटकथा बो विलिमन लिख रहे हैं. बता दें कि गेम्स ऑफ थ्रोन पर फिल्म बनाने की चर्चा 2013 में शुरू हुई थी. अब रिलीज डेट और निर्देशक दोनों ही फाइनल हो चुके हैं. 

‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट’ की कहानी टारगेरियन वंश के संस्थापक एगॉन प्रथम पर केंद्रित है, जिन्होंने करीब तीन सौ साल पहले वेस्टरोस के छह राज्यों को एक किया और आयरन थ्रोन की नींव रखी. यह किरदार अब तक किसी लाइव-एक्शन प्रोडक्शन में नहीं दिखा है. हाउस ऑफ द ड्रैगन और अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स के बाद यह फ्रैंचाइजी का नया विस्तार है. 

8 सीजन, 73 एपिसोड, जानें कहां देखें गेम ऑफ थ्रोन्स

एचबीओ की दुनिया भर में चर्चित सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स कुल 8 सीजन और 73 एपिसोड आए थे. पहला सीजन 17 अप्रैल 2011 को एचबीओ पर प्रसारित हुआ और आखिरी एपिसोड 19 मई 2019 को आया. पहले छह सीजन में 10-10एपिसोड रहे, सातवें में सात और अंतिम आठवें सीजन में छह एपिसोड थे.

अमेरिका में यह एचबीओ का प्रमुख शो था और भारत में दर्शकों तक यह हॉटस्टार के जरिए पहुंचा. फिलहाल पूरी सीरीज जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर एचबीओ मैक्स हब के तहत स्ट्रीम हो रही है.




Source link

Related posts

डेल्ही बेली की वो बिंदास पत्रकार जिसे बॉलीवुड ने भुलाया हॉलीवुड ने गले लगाया, जियोहॉटस्टार की सीरीज में एलियन बन OTT पर मचाई खलबली | Delhi Belly journalist Poorna Jagannathan forgotten by Bollywood but embraced by Hollywood her alien avatar in JioHotstar Lanterns is global hit

दुनियाभर में बजेगा ‘विजय सलगांवकर’ का डंका, ‘दृश्यम’ के बनेंगे कोरियन-स्पेनिश रीमेक, हॉलीवुड में भी काम शुरू

छह बाज़ारों में महत्वाकांक्षी कंपनियों तक Hollywood आइकॉन की वास्तविक कलात्मकता लाते हुए, आज Will Smith के साथ THE HEADLINER PROJECT लॉन्च किया गया है।