Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड में ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में तमिल फिल्म का भी जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और अब इसकी कमाई भी जारी है. इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है और इसकी टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री हो चुकी है.
दरअसल, आपको जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं उसका टाइटल ‘मंडाडी’ है. इन दिनों तमिल सिनेमा में इसका जलवा देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की 8 दिनों की कमाई के बारे में.
यह भी पढ़ें: ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
‘मंडाडी’ का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल फिल्म ‘मंडाडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसकी 8 दिनों की कमाई 57.30 करोड़ रही थी. मेकर्स के लिए बहुत ही अच्छी बात रही कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी.
– ‘मंडाडी’ ने 8वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने तमिल में 2.55 करोड़ तो तेलुगु में 0.70 करोड़ का बिजनेस किया था.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 22.4% दर्ज की गई थी.
| मंडाडी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-8 | 3.25 करोड़ | 22.4% |
| टोटल कलेक्शन | 57.30 करोड़ |
इसके अलावा अगर फिल्म ‘मंडाडी’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनियाभर में 79.93 करोड़ और ओवरसीज में 12.90 करोड़ कमा लिए हैं.
इन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ‘मंडाडी’
इतना ही नहीं, तमिल फिल्म ‘मंडाडी’ ने 8 दिनों में टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है और 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ भी दिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ‘ब्लास्ट’ (53.06 करोड़), ‘यूथ’ (52.53 करोड़), ‘पराशक्ति’ (52.46 करोड़) और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (43.07 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘धुरंधर 2’ का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
‘मंडाडी’ बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म (नेट)
‘मंडाडी’ 2026 की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…
1. जन नायकन- 198.42 करोड़
2. करुप्पु- 198.18 करोड़
3. विश्वनाथ एंड संस- 122.43 करोड़
4. डीसी- 69.33 करोड़
5. ताई किज्झवी- 62.46 करोड़
6. मंडाडी- 57.30 करोड़
7. ब्लास्ट- 53.06 करोड़
8. यूथ- 52.53 करोड़
9. पराशक्ति- 52.46 करोड़
10. लव इंश्योरेंस कंपनी- 43.07 करोड़
‘मंडाडी’ के बारे में
तमिल फिल्म ‘मंडाडी’ साल 2026 की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा मूवी है. इसका निर्देशन मथिमारन पुगाझेंधी ने किया है. इसमें एक्टर सूरी, महिमा नांबियार और सत्यराज जैसे कलाकार अहम में हैं. इसकी कहानी काली यानी कि सूरी के इर्द-गिर्द घूमती है.
