रवि तेजा स्टारर ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 28 दिनों में बॉक्स ऑफिस को खूब लूटा और इसी के साथ ये टॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है. अब ये ओटीटी पर भी आ गई है. इन सबके बीच इस कम बजट की फिल्म ने ‘पेद्दी’ से लेकर ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. चलिए यहां इसके 28 दिनों का कलेक्श और इसके रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.
‘इरुमुडी’ ने 28 दिनों में कितनी कमाई की?
इस तेलुगु एक्शन ड्रामा ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे गुरुवार को यानी 28वें दिन 95 लाख रुपये कमाए, जो 27वें दिन की 95 लाख रुपये की कमाई के बराबर ही है. इसी के साथ इसकी चौथे हफ़्ते की कुल कमाई 11.65 करोड़ रुपये रही जो तीसरे हफ़्ते की 24.7 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 52.83% कम है.
कुल मिलाकर, इसने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज के 28 दिनों में 186.1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 219.6 करोड़ रुपये रहा है.
चौथे वीक में बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
रवि तेजा स्टारर ‘इरुमुडी’ चौथे हफ्ते में 11.65 करोड़ रुपये के साथ इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर साल 2026 में टॉलीवुड की चौथे वीक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ (8.4 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल की है.
ये भी पढ़ें:-‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर
ये हैं साल 2026 में टॉलीवुड के चौथे हफ्ते की टॉप फिल्में
- इरुमुडी – 11.65 करोड़ रुपये
- माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 8.4 करोड़ रुपये
- पेद्दी – 4.11 करोड़ रुपये
- मा इंति बंगारम – 2.1 करोड़ रुपये
- द राजासाब – 1.11 करोड़ रुपये
‘इरुमुडी’ हुई सुपर डुपर हिट
‘इरुमुडी’ 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और अब तक इसने 186.1 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. इस तरह, 28 दिनों में इसने 151.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमा लिया है जो कि प्रतिशत में 431.71% है. इसी के साथ ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ‘सुपर डुपर हिट’ हो गई है.
ओटीटी पर रिलीज हुई इरुमुडी
इरुमुडी अभी भी थिएटर में चल रही है इसके बावजूद ये इमोशनल फैमिली ड्रामा 18 सितंबर यानी आज ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए भी अवेलेबल हो गई है. ये तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में पांच भाषाओं में ओटीटी पर अवेलेबल है.
ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड
