अजय देवगन की फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. मूवी 3 दिनों में 300 करोड़ कमाने की ओर तेजी से बढ़ रही है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. इसे मोहनलाल की दृश्यम 3 से बेहतर बताया जा रहा है. फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक के काम की सराहना हो रही है. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के लिए भी ये पल इमोशंस से भरा है.
दृश्यम 3 की सक्सेस के बीच शिवालिका भी फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं. वहां फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखा, जो उन्हें भावुक कर गया. फिल्म के एंड क्रेडिट्स में अभिषेक ने पत्नी शिवालिका के लिए खास थैंक्यू नोट लिखा था. उन्होंने फिल्ममेकिंग की इस जर्नी के दौरान शिवालिका की तरफ से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.
अपनी बेटी आरिका का भी जिक्र किया. इस मैसेज को बिग स्क्रीन पर देखकर शिवालिका की आंखों में आंसू आ गए. उनका रोते हुए वीडियो सामने आया है. पति अभिषेक के इस स्वीट जेस्चर पर शिवालिका ने इंस्टा पोस्ट में जवाब दिया है.
शिवालिका की इमोशनल पोस्ट
शिवालिका ने इंस्टा पर एंड क्रेडिट में अपने लिए लिखे थैंक्यू नोट और इमोशन को वीडियो में दिखाया है. शिवालिका ने कैप्शन में लिखा- जब मैंने एंड क्रेडिट में अपने नाम को बड़े पर्दे पर देखा, तो मेरी आंखों से आंसू छलकने लगे. मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि मैं अकेली नहीं हूं, जिसे ये पल इतना स्पेशल लगा है. जब अभिषेक ने अपनी इस जर्नी को शुरू किया था, तब जिंदगी हमारे सामने बहुत कुछ लाने वाली थी. इस दौरान हमने कुछ त्याग किए, मुश्किल दिन देखे, एक-दूसरे से दूर रहे, ऐसे कई पल आए जिन्होंने हमारे रिश्ते को परखा. लेकिन इन सबके बावजूद मुझे तुम पर, तुम्हारे विजन और तुम जो बना रहे थे, उस पर पूरा भरोसा था.
”आज जब पूरी दुनिया आपके बनाए काम को सेलिब्रेट कर रही है, तब एहसास होता है कि उन सभी मुश्किलों का फल मिला है. कभी-कभी मैं हमारी बेटी आरिका को देखकर सोचती हूं कि वो एक दिन ये जानकर कितनी खुश होगी कि उसके पापा ने दृश्यम जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया है. मुझे तुम्हारी पत्नी होने पर मुझे बेहद गर्व है.”
अभिषेक और शिवालिका इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. 2023 में उनकी शादी हुई थी. दोनों की मुलाकात फिल्म खुदा हाफिज के दौरान हुई थी. अप्रैल 2026 में वो पेरेंट्स बने.
—- समाप्त —-
