पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को रिव्यू अच्छे मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्में वैसा परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं. फिल्में स्लो पेस में चल रही हैं. आइए जानते हैं चौथे दिन फिल्में कितना कमा रही हैं.
‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’ का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ ने सोमवार को 6 बजे तक 33 लाख की कमाई की है. फिल्म को 1674 शोज मिले. वहीं 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
वहीं ‘दायरा’ ने 6 बजे तक 19 लाख की कमाई की. फिल्म को 994 शोज मिले और 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
| डे | फिल्म | बॉक्स ऑफिस | टोटल |
| चौथा दिन | ‘दायरा’ | 6 बजे तक 19 लाख | 4.69 करोड़ |
| चौथा दिन | ‘वाइब’ | 6 बजे तक 33 लाख | 7.78 करोड़ |
‘वाइब’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 1.7 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 3194 शोज मिले और 14 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2979 शोज मिले और 21 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2839 शोज मिले और 23 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
ये भी पढ़ें- ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का प्री-सेल्स में धमाका, किया 55 मिलियन डॉलर का कलेक्शन
इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है. वो फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा को भई देखा जाएगा. प्रीति जिंटा फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आईं.
‘दायरा’ ने किया इतना बिजनेस
फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2,283 शोज मिले और 12 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए और फिल्म को 2,062 शोज मिले. फिल्म को 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 1839 शोज मिले और 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर लीड रोल में हैं. दोनों पहली बार पर्दे पर साथ दिखे हैं. दोनों फिल्म में पुलि ऑफिसर के रोल में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- अमित शाह से मिली 300 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ की टीम