‘मिर्जापुर द मूवी’ ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म


Mirzapur The Movie Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा रखी है. इस क्राइम थ्रिलर ड्रामा को पहले दिन ही ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. ये इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म तो है ही साथ ही अब ये पंकज त्रिपाठी के करियर में भी मील का पत्थर साबित हुई है. ये उनकी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 17वें दिन का कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 17 दिनों में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ हो चुका है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 26.0% दर्ज की गई थी. 

इसके साथ ही सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन 25.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते 148.45 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, इसने दूसरे हफ्ते 55 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके साथ ही 15वें दिन 2.75 करोड़ और 16वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: ‘इंडिया नहीं भारत की फिल्म है…’, आयुष्मान खुराना का ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर बड़ा बयान

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘OMG 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, अब ये पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, OMG 2 ने 150 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और इसका बजट 65 करोड़ था तो इस लिहाज से फिल्म ने 85 करोड़ का प्रॉफिट  कमाया था. वहीं, इसका प्रॉफिट प्रतिशत 131% रहा, जिसे ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पछाड़ दिया है.

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर’ का बजट 90 करोड़ था और इसका नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ हो चुका है. इस लिहाज से फिल्म ने 139.67% प्रॉफिट कमा लिया है, जो कि OMG 2 के मुकाबले ज्यादा है और इसी के साथ ही ये पंकज त्रिपाठी के करियर की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है.  

यह भी पढ़ें: ‘मंदादि’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म

2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर है ‘मिर्जापुर द मूवी’

‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 329.30 करोड़ (44 दिन)
4. मिर्जापुर द मूवी- 308.84 करोड़ (17 दिन)
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.64 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़



Source link

Related posts

‘दायरा’ या ‘वाइब’, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

द पैराडाइज:नानी की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ – Actor Nani The Paradise Got A Certificate From Cbfc While Getting Positive Response In Advance Booking

Avengers Doomsday pre-sales crosses USD 55 million box office collection