Home Box Officeदिवाली के बाद ‘रामायण’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, पीछे छूटी ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ – Ramayana Break Dhurandhar 2 and Pushpa 2 Record set new hourly ticket sales record on BookMyShow tmovg

दिवाली के बाद ‘रामायण’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, पीछे छूटी ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ – Ramayana Break Dhurandhar 2 and Pushpa 2 Record set new hourly ticket sales record on BookMyShow tmovg

by BollywoodNewsAndMovie


इस दिवाली सिनेमाघरों में रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का जलवा पूरी तरह छाया हुआ है. शुरुआती दिनों में ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले भले ही इसकी एडवांस बुकिंग थोड़ी सुस्त दिखाई दे रही थी, लेकिन रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शानदार वापसी की कि हर कोई हैरान रह गया. त्योहार की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने ‘बुकमायशो’ पर टिकटों की बिक्री के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस पौराणिक गाथा ने ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ते हुए प्रति घंटे सबसे ज्यादा टिकट बेचने का एक नया इतिहास रच दिया है.

‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा
बुक माय शो पर एक घंटे में सबसे ज्यादा टिकट्स बेचने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम पर था. उसने इस प्लेटफॉर्म पर घंटेभर में करीब 1.09 लाख टिकट बेचने का रिकॉर्ड बनाया था. उससे पहले ये खिताब ‘पुष्पा 2’ के नाम पर था, जिसकी एक घंटे में करीब 1.07 लाख टिकटें बुक हुई थीं.
‘बुकमायशो’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण‘ ने महज एक घंटे के अंदर 1.40 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.  इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्च 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ के नाम दर्ज था, जिसने ‘पुष्पा 2’ की बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था. लेकिन अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने इन दोनों ही बड़ी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है.

दिवाली की छुट्टियों का मिला पूरा फायदा
फिल्म की बिक्री में यह ऐतिहासिक उछाल सोमवार की सुबह देखने को मिला. सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच ‘रामायण’ के लगभग 91,500 टिकट बिक गए, जबकि रविवार को इसी समय यह संख्या केवल 54,760 टिकटों की थी. महज एक दिन में दर्ज की गई यह 67% की भारी बढ़त साफ दर्शाती है कि दर्शकों के सिर चढ़कर फिल्म का खुमार बोल रहा है. इसी तूफानी रफ्तार के दम पर फिल्म ने सबसे पहले शाहरुख खान की ‘जवान’ का 86 हजार टिकट प्रति घंटे का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर देखते ही देखते भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मास एंटरटेनर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ खड़ी हुई.

शुरुआती चार दिनों में बनाया बड़ा मुकाम
एक घंटे में सबसे ज्यादा टिकट बेचने से पहले भी यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही थी. अपने थिएट्रिकल रन के शुरुआती चारों दिन ‘रामायण’ ने ‘बुकमायशो’ पर रोजाना 10 लाख से ज्यादा टिकट बेचने का सिलसिला बनाए रखा. भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह कारनामा करने वाली यह महज छठी फिल्म बन गई है. 

दमदार सितारों से सजी है फिल्म की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस भव्य फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में भारतीय सिनेमा की बेहतरीन स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.

इसके साथ ही फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं. नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’, DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के संयुक्त प्रयास से बनी यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment