दिवाली पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ करेगी धमाका? 8 करोड़ और कमाते ही वर्ल्डवाइड बना देगी ये दो बड़े रिकॉर्ड


अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. हालांकि इसका कलेक्शन अब काफी कम भी हो गया है. इन सबके बीच अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड एक नहीं, बल्कि दो बड़े मील के पत्थर हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई है. अगर ऐसा होता है, तो यह अजय देवगन के करियर में एक तरह से इतिहास रचने जैसा होगा.

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यह फिल्म अजय देवगन और तब्बू के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. सिनेमाघरों में 36 दिन गुजारने के बाद कोईमोई के मुताबिक इसकी वर्ल्डवाइ़ड कमाई अब  592.92 करोड़ से ज्यादा हो गई है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ अब दो बड़े मील के पत्थर हासिल करने से केवल 8.08 करोड़ रुपये दूर रह गई है. ये दो माइलस्टोन ये हैं

वर्ल्डवाइड 600 करोड़ी बनना
 दरअसल महामारी के बाद के दौर में, हिंदी सिनेमा के लिए दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करना एक बड़ी उपलब्धि है.अगर ऐसा होता है तो ‘दृश्यम 3’ को अजय देवगन के करियर की एक बेहद मजबूत फिल्मबन जाएगी और ये एक्टर के करियर का भी एक बड़ा रिकॉर्ड साबित होगा. 

वर्ल्डवाइड टॉप 15 बॉलीवुड फ़िल्मों में शामिल होना
दुनिया भर में अब तक की टॉप 15 फ़िल्मों की लिस्ट में जगह बनाने के लिए, अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म को यश राज फिल्म्स की क्लासिक एक्शन फिल्म ‘धूम 3’ से आगे निकलना होगा. आमिर खान की यह फिल्म (धूम 3) फिलहाल दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में 15वें नंबर पर है, जिसने कुल 601 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

35 दिनों के बाद दुनिया भर में 592.92 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी ‘दृश्यम 3’ को 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने और ‘धूम 3’ (601 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के लिए बस 8.08 करोड़ रुपये और चाहिए. त्योहारों के मौसम में ज़्यादा स्क्रीन मिलने और वीकेंड पर दर्शकों की लगातार आमद से, फ़िल्म के लिए दोहरे माइलस्टोन का जश्न मनाना बिल्कुल मुमकिन है. 



Source link

Related posts

Scene box office collection day 1: सूर्या ने दी ‘रामायण’ को टक्कर! दिवाली पर ‘सीन’ ने मचाया तहलका, पहले ही दिन छापे 34 करोड़ – Scene box office collection Day 1 on 34 crore amid clash Ramayana tmovg

Ramayana day 2: ‘रामायण’ को दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झटका, धनतेरस पर नहीं बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, 65 Cr से 25% लुढ़की कमाई

Ramayana Day 2 Box Office: 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार,जानिए दूसरे दिन किस भाषा में की कितनी कमाई, Bollywood Hindi News