Last Updated:
Ramayana Box Office Collection Day 2: बड़े बजट और सितारों से सजी फिल्म ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी. पहले दिन की शानदार कमाई ने मेकर्स को भी राहत दी, लेकिन दूसरे दिन तस्वीर कुछ बदली-बदली नजर आई. जिस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था, उसकी कमाई में अचानक गिरावट आ गई. धनतेरस जैसे खास मौके पर भी फिल्म पहले दिन वाला दम नहीं दिखा पाई. अब सबकी नजरें वीकेंड के प्रदर्शन पर हैं.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर जब कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है तो पहले दिन की कमाई के साथ-साथ दूसरे दिन के आंकड़ों पर भी सबकी नजर रहती है. खासकर तब, जब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा हो. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई करके उम्मीदें बढ़ा दी थीं. इसके बाद 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. हालांकि, पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत की गिरावट सामने आई है. यानी धनतेरस के मौके पर ‘रामायण’ पर धनवर्षा तो नहीं हो सकी. . फाइल फोटो.
‘रामायण’ दूसरे दिन लोगों को सिमेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा. इसके बावजूद फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब सबकी नजरें इसके पहले वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म की इस शुरुआत को काफी अच्छा माना जा रहा है. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में कुछ कमी देखने को मिली. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म हिंदी के साथ 5 वर्जन में रिलीज हुई हैं. और बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही है. हिंदी भाषा में फिल्म ने 30.39 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि, दूसरे दिन के ये आंकड़े लाइव हैं और दिनभर में इनमें बदलाव हो सकता है. इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है. यानी रणबीर कपूर की फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. . फाइल फोटो.
रणबीर कपूर के करियर के लिहाज से भी ‘रामायण’ की ओपनिंग काफी खास रही है. फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाकर उनकी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, फिल्म अभी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से दूर है. ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 102 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘रामायण’ की शुरुआत अच्छी होने के बावजूद यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कितनी तेजी से आगे बढ़ती है. . फाइल फोटो.
फिल्म के लिए शनिवार और रविवार काफी अहम रहने वाले हैं. वीकेंड पर आमतौर पर सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में शाम और रात के शो में फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है. अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो इसका बॉक्स ऑफिस सफर और मजबूत हो सकता है.
आपको बता दें कि ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जो इससे पहले ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. नमित मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में हैं. . फाइल फोटो.
फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म पहले वीकेंड में कितनी कमाई कर पाती है. अब वीकेंड यह तय करेगा कि फिल्म अपनी शुरुआती गति को एक लंबे और टिकाऊ बॉक्स ऑफिस रन में बदल पाती है या नहीं. फाइल फोटो.