अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म अजय देवगन के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने महज 10 दिनों में दुनियाभर में 450 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी.
सैकनिल्क के मुताबिक, इसी के साथ ये फिल्म इस साल की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 109 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दसवें दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया.
‘दृश्यम 3’ ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 479.80 करोड़ की कमाई के साथ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ दिया. ‘बॉर्डर 2’ ने लाइफटाइम 450.19 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘हनुमान अंश’ भी ‘दृश्यम 3’ से पीछे रह गई है. ‘दृश्यम 3’ सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से पीछे है. ‘धुरंधर 2’ ने 1813 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.
‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीकेंड पर इंडिया में नेट 176.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ फिल्म सातवीं हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में वॉर और टाइगर 3 को पछाड़ दिया.
बता दें कि फिल्म ने 62 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ कमाए और सातवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़, नौवें दिन 26.50 करोड़ कमाए.
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में दिखे. इसके अलावा फिल्म में तबु, श्रेया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधवन, कमलेश सावंत जैसे स्टार्स दिखे. वहीं सौरभ शुक्ला कैमियो रोल में दिखें.