रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच चर्चा थी कि इसे हिंदी में नहीं रिलीज किया जाएगा. लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका खंडन कर दिया था, जिसके बाद रजनी फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है.
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग की खिड़की 10 अक्तूबर को ही खोल दी गई थी. इसे तीन दिनों का वक्त हो चुका है और फिल्म ने अब तक बंपर कमाई कर ली है. इसका कलेक्शन डबल डिजिट में पहुंच गया है. वहीं, पहले दिन के लिए भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन और रिकॉर्ड…
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में कमाई
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांचवे दिन (10 अक्टूबर) 75.66 लाख का कलेक्शन किया था. जबकि चौथे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और इसने (11 अक्टूबर) अगले दिन 5.24 करोड़ का बिजनेस किया, जिसमें फिल्म के 2.86 लाख टिकट बिके.
इसके साथ ही तीसरे दिन यानी कि 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक खबर लिखे जाने तक 21.66 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ) का ग्रॉस कलेक्शन रहा. इसके 11.52 लाख टिकट बिक चुके हैं. वहीं, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 19.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इसकी कमाई वैसे-वैसे ही तेजी से बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
‘जेलर 2’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
वहीं, ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग की कमाई के मामले में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जबकि फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग के शुरू हुए अभी तीन दिनों का ही वक्त हुआ है. सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक शाम 6 बजे तक रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 14.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
कोईमोई के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने शुरू के चार दिनों में 11.92 करोड़, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन के लिए 12.5 करोड़, मना शंकर वरा प्रसाद गारु ने 14 करोड़ और उस्ताद भगत ने 10.49 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे अब रजनीकांत की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में अब ये 2026 की प्री सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है, जिसने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग छप्परफाड़ की है. जबकि अभी इसकी रिलीज में 3 दिनों का वक्त है. ऐसे में देखना होगा कि ये और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ती है.
‘जेलर 2’ की रिलीज और स्टार कास्ट
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो फिल्म को 15 अक्तूबर को हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, फिल्म केवल रजनीकांत की वजह से ही नहीं चर्चा में है बल्कि इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है. 2023 में आई हिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल में रजनीकांत के साथ ही विद्या बालन भी अहम रोल में दिखेंगी, जिन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है. वहीं, ऋतिक रोशन के साथ ही जैकी श्रॉफ ने भी कैमियो किया है.