फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. फिल्म के ओपनिंग डे पर जितने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद थी, फिल्म ने उससे भी कम कलेक्शन किया. अब दूसरे दिन भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.
दूसरे दिन ‘हैवान’ ने किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 5759 शोज मिले. हालांकि, ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14 परसेंट रही. फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ कमाए थे. फिल्म को पहले दिन 7,224 शोज मिले थे और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11 परसेंट रही.
इसी के साथ फिल्म ने 5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने 6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 2 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8.60 करोड़ कमाए हैं.
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं. ये 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ये फिल्म सुपरहिट रही थी. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार साइकोपैथ किलर के रोल में हैं. वहं सैफ अली खान एक केयरटेकर के किरदार में हैं, जो देख नहीं सकता. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो रोल भी है. वहीं सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से ज्यादा देशों की फिल्मों की थी भागीदारी
फिल्म में असरानी भी नजर आए हैं. बता दें कि असरानी अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनके निधन से पहले ही फिल्म का शूट पूरा हो गया था. हाल ही में प्रियदर्शन ने बताया था कि इस फिल्म के लिए सैफ अली खान पहले से ही फाइनल थे. हालांकि, अक्षय कुमार को बाद में साइन किया गया. अक्षय फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे. प्रियदर्शन ने कई एक्टर्स से इस रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन सभी ने मना कर दिया था. बाद में जब ‘भूत बंगला’ की शूटिंग चल रही थी तब प्रियदर्शन ने अक्षय से फिल्म की बात की और अक्षय ने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दिया था.
बता दें कि अक्षय कुमार की ये 2026 की तीसरी रिलीज है. इससे पहले ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों को बहुत पसंद किया गया. ‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन ने ही बनाया था. ये हॉरर कॉमेड मूवी थी. इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बु जैसे स्टार्स थे.
इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार
अब अक्षय कुमार के हाथ में कई फिल्में हैं. वो अनस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे. वहीं वो Vedat Marathe Veer Daudle Saat, ‘गोलमाल 5’ और ‘समुक’ में नजर आएंगे. वहीं सैफ अली खान की बात करें तो वो फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. सैफ को ‘हैवान’ से पहले ‘कर्तव्य’ में देखा गया था. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें- वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया ‘बिग बॉस’ तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर