अजय देवगन की फ़िल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस फिल्म की शुरुआत जबरदस्त आंकड़ों के साथ हुई थी, और भले ही वीक डेज में इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई हो फिर भी कुल मिलाकर इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ की 7वें दिन की कमाई कितनी रही?
‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है. यूं तो सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शको के देखने के लिए मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा फुट फॉल्स अजय देवगन की फिल्म को ही मिल रहा है.इसी के साथ ये फिल्म भर-भरकर नोट कमा रही है. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है और हर दिन अपने कलेक्शन रजिस्टर में करोड़ों की एंट्री कर रही है.. अब ये सिनेमाघरों में एक वीक कंप्लीट कर चुकी है इसी के साथ इसकी कमाई की बात करें तो
- ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़, पांचवें दिन 19 करोड़ और छठे दिन 15.50 करोड़ की कमाई की है.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 13 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 245.50 करोड़ रुपये हो गई है.
बनी पहले थर्सडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की दूसरी फिल्म
‘दृश्यम 3’ की कमाई में पहले थर्सडे यानी 7वें दिन थोड़ी मंदी देखी गई लेकिन इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये 13 करोड़ का कलेक्शन कर पहले गुरुवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2026 की तीसरी फिल्म बन गई है. इसने ‘मिर्जापुर द मूवी’ के फर्स्ट थर्सडे के 10.55 करोड़ के कलेक्शन को मात दी है. ये ‘बॉर्डर 2’ के पहले थर्सडे के 13.14 करोड़ के कलेक्शन को मात देने से जरा सी चूक गई.
2026 में पहले थर्सडे की टॉप फिल्में
- धुरंधर 2 – 102 करोड़
- बॉर्डर 2 – 13.14 करोड़
- दृश्यम 3- 13 करोड़
- मिर्ज़ापुर द मूवी – 10.55 करोड़
- धमाल 4 – 6.17 करोड़
- आवारापन 2 – 6.03 करोड़
साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘दृश्यम 3’
अपने 7वें दिन, ‘दृश्यम 3’ ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 233.2 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी. इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने ये उपलब्धि महज पहले हफ्ते में ही हासिल कर ली है. अब इसके निशाने पर हनुमान अंश है.
साल 2026 की टॉप 5 फिल्में
- धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
- बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़
- हनुमान अंश – 326.48 करोड़
- दृश्यम 3 – 245.50 करोड़ (7 दिन)
- मिर्जापुर द मूवी – 233.2 करोड़