‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर बनी फायर, गिरावट के बाद भी कूटे 383 करोड़, 7वें दिन तोड़ा मोहनलाल की फिल्म का रिकॉर्ड


सिनेमाघरों में इस समय अजय देवगन स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का ही जलवा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने फिल्म की खूब तारीफ की। जब से फिल्म रिलीज हुई है दर्शकों को बांधकर रखे हुए है। रिलीज के पहले से ही ‘दृश्यम 3’ को लेकर  दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी और अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तब भी फिल्म को लेकर क्रेज बरकरार है। ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की भी टॉप फिल्म बनती नजर आ रही है। ये पहले ही ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ और ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और ‘सिंघम अगेन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ने को भी तैयार नजर आ रही है। फिल्म की कहानी, सस्पेंस ने ‘दृश्यम 3’ को भारत में  250 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचा दिया है और दुनियाभर में इसने 383 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

‘दृश्यम 3’ फर्स्ट वीक रिपोर्ट कार्ड

‘दृश्यम 3’ गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी के साथ फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है। ऐसे में अगर फिल्म के फर्स्ट वीक रिपोर्ट कार्ड की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन, यानी पहले शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 21 करोड़, पांचवे दिन 19.50 करोड़, छठे दिन 15.50 करोड़ का कारोबार किया। अब फिल्म की कमाई के सातवें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने गुरुवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।

भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सात दिनों में कुल 245.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशों में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विदेशी मार्केट में फिल्म ने सातवें दिन 4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी के साथ विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 89 करोड़ हो गया है। भारत और विदेशी आंकड़े मिला दिए जाएं तो अजय देवगन की फिल्म अब तक 383.60 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है और अब सभी की नजरें दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं, जिसमें फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

बता दें, ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना दिया था। 27 सितंबर से दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही इसने कमाल दिखाना शुरू कर दिया था। वहीं 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ कमाए।

ये भी पढ़ेंः ‘काजोल, देखो मैं खा रहा’, बिना चम्मच के नहीं खाते खाना, फिर भी अजय देवगन ने हाथों से खाई कच्ची मछली, बोले- बहुत मुश्किल है

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ का 7वें दिन कहर, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कर दिया सफाया, बनाए साल 2026 के इतने बड़े दो रिकॉर्ड

63वें दिन Hanuman Ansh को मिला ‘बजरंग बली’ का आशीर्वाद, गुरुवार को Drishyam 3 की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम

Drishyam 3 Week 1 Report Card: 7वें दिन भी गिरी कमाई, फिर भी अजय की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, कूटे ₹383 करोड़, तोड़े रिकॉर्ड