‘दृश्यम 3’ के बाद 2026 की आखिरी तिमाही में भी धमाका? अजय के बाद ये 3 सुपरस्टार्स संभालेंगे बॉक्स ऑफिस की कमान


Last Updated:

Final Quarter Of 2026: साल 2026 की आखिरी तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. अक्टूबर से दिसंबर के बीच रजनीकांत की ‘जेलर 2’, रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट वन’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है. तीनों फिल्मों के जॉनर और सितारे अलग हैं, लेकिन लक्ष्य एक ही है. अब देखना होगा कि कौन-सी फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अभी सस्पेंस और कमाई का खेल खत्म नहीं हुआ है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने आखिरी तिमाही का माहौल बना दिया है. अब नजरें साल के आखिरी तीन महीनों पर हैं. इस बार मैदान में उतरने वाले हैं तीन ऐसे सुपरस्टार, जिनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं. किसी के पास एक्शन का तूफान है तो कोई पर्दे पर भगवान राम बनकर इतिहास रचने की तैयारी में है. तीसरा सितारा क्रिसमस के मौके पर अपने स्वैग और एक्शन से सिनेमाघरों में रौनक बढ़ाने आ रहा है. तीनों की फिल्में अलग हैं, अंदाज अलग है लेकिन निशाना एक ही है- बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका. अब सवाल है कि क्या अजय देवगन के बाद ये सितारे भी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएंगे? अक्टूबर से दिसंबर तक सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’, ‘रामायण: पार्ट वन’ और ‘किंग’ का शोर सुनाई देने वाला है.

भारतीय सिनेमा के लिए 2026 की आखिरी तिमाही बेहद खास हो सकती है, क्योंकि इस दौरान एक्शन, पौराणिक कहानी और हाई-वोल्टेज मनोरंजन का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जिस पर ट्रेड से लेकर दर्शकों तक की नजरें टिकी रहेंगी. फाइल फोटो.

जेलर 2: रजनीकांत की ‘जेलर’ ने अपने दमदार अंदाज और एक्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब इसके सीक्वल ‘जेलर 2’ को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन यानी टाइगर के किरदार में नजर आएंगे. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को एक बार फिर एक्शन, हास्य और स्टाइलिश मनोरंजन की उम्मीद है. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की खासियत इसकी बड़ी स्टार कास्ट भी है. इसमें मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडू और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार शामिल हैं. अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों की मौजूदगी इसे पैन-इंडिया स्तर पर आकर्षक बना सकती है. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है. रजनीकांत की लोकप्रियता और पहली फिल्म से जुड़ी उम्मीदों के चलते इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी. अगर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह साल के आखिरी महीनों में कमाई की रफ्तार बढ़ाने वाली बड़ी रिलीज बन सकती है.

रामायण: पार्ट वन: भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है. यह फिल्म भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण को भव्य सिनेमाई रूप में पेश करने की तैयारी में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इन कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया है.

इस फिल्म का आकर्षण सिर्फ इसकी स्टार कास्ट तक सीमित नहीं है. बड़े पैमाने पर निर्माण, विजुअल इफेक्ट्स और महाकाव्य को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश इसे खास बनाती है. रामायण की कहानी भारतीय दर्शकों के लिए सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व रखती है. ऐसे में फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दर्शकों का ध्यान खींचेगी. फाइल फोटो.

‘रामायण: पार्ट वन’ 5 नवंबर को 5 भाषाओं में रिलीज होगी. अगर फिल्म अपनी कहानी, भव्यता और प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारोबार कर सकती है. ‘हनुमान अंश’ के बाद फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फाइल फोटो.

किंग: साल का अंत और क्रिसमस की छुट्टियों का मौका बॉलीवुड के ‘किंग’ यानी शाहरुख खान के नाम रहने वाला है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान का नया लुक, बैकग्राउंड स्कोर और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस लंबे समय से चर्चा में हैं. इसके साथ ये फिल्म इसलिए भी है क्योंकि किंग खान के साथ फिल्म में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आने वाली हैं. साल के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाते हुए 2026 को एक यादगार सिनेमाई विदाई देगी. फोटो साभार: IMDb

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Mohanlal Review Drishyam 3: मलयालम से बेहतर अजय की ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल ने किया रिव्यू, हुए मुरीद – Mohanlal review Ajay Devgn Drishyam 3 praised story befitting end box office 480 crore worldwide tmovh

Drishyam 3 ने 11वें दिन ही छीना Hanuman Ansh का सिंहासन, सोमवार को बरसी ‘भोलेनाथ’ की कृपा; बनाया नया रिकॉर्ड

Box Office: मंडे को ‘दृश्यम 3’ निकली सबसे आगे, ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ का खेल हुआ खत्म, ‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी