एयर प्यूरीफायर का कमाल…एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक


एयर प्यूरीफायर का नाम तो आपने खूब सुना होगा. हो सकता है इस्तेमाल भी किया हो. पिछले साल दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर लोगों ने इसकी जमकर खरीदी की थी. लेकिन क्या यह असल में काम भी करता है?  अगर आप भी इसी सवाल को लेकर असमंजस में हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपके लिए है. वीडियो में कुछ लोगों ने एयर प्यूरीफायर का एक टेस्ट किया और जब इसे धुएं से भरे एक ग्लास के बॉक्स में रखा गया तो जो रिजल्ट आया वह काफी चौंकाने वाला था. वीडियो को लेकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

एयर प्यूरीफायर को धुएं से ढका

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों ने एयर प्यूरीफायर का लाइव टेस्ट करने के लिए एक सेटअप लगाया. इस टीम ने एक ग्लास के बॉक्स जिसमें कि आरपार दिखाई देता है में एक स्मोक क्रेकर रख दिया और उसमें आग लगा दी. इसी के साथ उन्होंने एक एयर प्यूरीफायर को भी उस पटाखे के पास रखा और दोनों को इस ग्लास के बॉक्स से बंद कर दिया. देखते ही देखते ग्लास के बॉक्स में धुआं ही धुआं भर गया और एयर प्यूरीफायर पूरी तरह से धुएं में गायब हो गया.

देखते ही देखते गायब हो गया पूरा स्मोक

अब टीम ने इस एयर प्यूरीफायर को ऑन किया यह देखने के लिए कि बॉक्स वापस पहले जैसी हालत में आता है या नहीं. जैसे ही एयर प्यूरीफायर ऑन हुआ धीरे धीरे करके पूरा धुआं छंट गया और ग्लास के बॉक्स में एयर प्यूरीफायर फिर से पहले की तरह दिखाई देने लगा. यह नजारा देखकर वहां मौजूद टीम की आंखें भी फटी की फटी रह गईं और लोग हैरान रह गए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

यूजर्स की भी फटी रह गई आंखें

वीडियो को @afsar_altaph नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर अच्छी क्वालिटी का एयर प्यूरीफायर हो तो ऐसे ही काम करता है. एक और यूजर ने लिखा…आज ही जा रहा हूं एयर प्यूरीफायर खरीदने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एयर प्यूरीफायर का काम ही है प्रदुषण को कम करना, इसमें टेस्ट क्या लेना.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल



Source link

Related posts

कांच के बाड़े में बंद था विशाल अजगर, अचानक किया ऐसा हमला कि टूट गया शीशा, नजारा देख उड़ गए लोगों के होश – Giant Python Smashes Glass Enclosure Shocking Video Goes Viral

खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच

‘पटरी की ही गलती है…’: दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन ने कार और स्कूटर को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़