एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भारतीय सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज नजर आता है। खासतौर पर वह फिल्म मार्वल स्टूडियोज की तो ये क्रेज दोगुना हो जाता है। ऐसा ही कुछ कमाल हाल ही में रिलीज होने वाली एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर (Avengers Endgame: Encore) को लेकर देखने को मिला है।
जिसने भारत के अलावा दुनियाभर में कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है और अब एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर ने री-रिलीज के मामले में सबसे अधिक कारोबार करने के मामले में अवतार मूवी को पछाड़ दिया है।
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर ने रचा इतिहास
25 सितंबर को एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर को री-रिलीज वर्जन के आधार पर दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा से रिलीज के मामले में अब तक एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर ने दुनियाभर में 123 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है, जो भारतीय मुद्रा के आधार पर 12 हजार करोड़ से अधिक की कमाई है।
यह भी पढ़ें- ‘Doomsday’ से पहले बड़ा सरप्राइज! री-रिलीज हो रही Avengers: Endgame; दिखेगी नए विलेन की पहली झलक?
-1791192770486.webp)
इसके साथ ही अब एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर का री-रिलीज को मिलाकर टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.925 बिलियन डॉलर हो गया है, जोकि भारतीय धनराशि के हिसाब से 24 हजार, 400 करोड़ के लगभग की कमाई की है। इस आधार पर अब मार्वल की इस सुपरहीरो मूवी ने हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की आइकॉनिक फिल्म अवतार को पीछे छोड़ दिया है।
![]()
बता दें कि साल 2009 में रिलीज होने वाली अवतार को पांच बार सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था और उसने कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड 2.923 बिलियन डॉलर की कमाई की थी, जोकि भारतीय रुपये के आधार पर 24 हजार 350 करोड़ के करीब की धनराशि बैठती है। इस लिहाज से एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इकलौती फिल्म बन गई है।
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर ने तोड़ा अवतार का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर की री-रिलीज से पहले जेम्स कैमरून की अवतार वर्ल्ड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी। 17 साल तक उसका ये रिकॉर्ड कायम रहा था, जो अब मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर की री-रिलीज के बाद टूट गया है। सिनेमा जगत के इतिहास में अब एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर ने कामयाबी का एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
